फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Serials Update: भाग्य लक्ष्मी में नया धमाका...अनुपमा से दूर होंगे बच्चे, आज ही जानें सोमवार का सीरियल अपडेट

Sun, 17 Jul 2022 02:56 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
Tv Serials Daily Updates Top 5 Trp Shows Anupamaa Yeh Hai Chahatein Bhagya Lakshami 18 july upcoming episode written updates
सीरियल अपडेट - फोटो : social media

टीवी की दुनिया को  लोग छोटा पर्दा कहते हैं, लेकिन इसका दायरा बहुत बड़ा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तरह छोटे पर्दे के कलाकार भी घर-घर जाने जाते हैं। जितनी उत्सुकता लोगों ने फिल्म रिलीज की होती है, उतनी ही सीरियल का अगले एपिसोड की कहानी जानने को लेकर होती है। टीवी सीरियल्स की कहानी में रोज नए ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं, जो दर्शकों में आगे की कहानी जानने की एक्साइटमेंट बढ़ाते रहते हैं। तो चलिए जानते हैं सोमवार को भाग्य लक्ष्मी से लेकर अनुपमा और ये है चाहतें तक में  क्या नया धमाका होने वाले है।

Tv Serials Daily Updates Top 5 Trp Shows Anupamaa Yeh Hai Chahatein Bhagya Lakshami 18 july upcoming episode written updates
भाग्य लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

भाग्य लक्ष्मी
भाग्य लक्ष्मी के 18 जुलाई के एपिसोड में लक्ष्मी ने ऋषि के कमरे से मलिष्का को बाहर कर देगी। इसके बाद मलिष्का बलविंदर को लेकर टेंशन में सो नहीं पाएगी साथ ही वो इस बात को लेकर भी चिढ़ी हुई है कि लक्ष्मी ऋषि के साथ कमरे में होगी। मलिष्का चाहती है कि जल्दी से जल्दी बलविंदर का चैप्टर क्लोज हो जाए। वहीं बलविंदर का दोस्त गुड्डू उसे भगा कर ले जाएगा। एक बार फिर से ऋषि और लक्ष्मी परेशान हो जाएंगे और उसे ढूंढेंगे।

Tv Serials Daily Updates Top 5 Trp Shows Anupamaa Yeh Hai Chahatein Bhagya Lakshami 18 july upcoming episode written updates
अनुपमा, अनुज - फोटो : social media

अनुपमा
सीरियल अनुपमा में आप रूपाली गांगुली यानी अनुपमा के आगे एक और नई चुनौती है। जहां अनु को गोद लेने से कपाड़िया और शाह दोनों परिवारों में हंगामा मचा हुआ है, वहीं अनुपमा के बच्चे भी इस फैसले से खासा खुश दिखाई नहीं दे रहे हैं। अनुपमा का बड़ा बेटा परितोष पहले ही इस बात से खुश नहीं है और कहता है कि जब आप इतने हाथ पकड़ेंगी तो एक न एक हाथ तो छूटेगा ही न..मम्मी। वहीं समर भी कहता है कि जब अनु ने आपको मम्मी कहा तो बहुत अजीब सा लगा। इस तरह से अनुपमा और उसके बच्चों के बीच दूरी आती दिखाई दे रही है। अब अनुपमा के आगे बेटी की नई जिम्मेदारी संभालने के साथ ही किंजल के आने वाले बेबी और अपने बच्चों के साथ रिश्ते को भी संजोकर रखना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv Serials Daily Updates Top 5 Trp Shows Anupamaa Yeh Hai Chahatein Bhagya Lakshami 18 july upcoming episode written updates
ये है चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये है चाहतें
इसी सीरियल का आगामी एपिसोड शारदा से शुरू होगा जो प्रीशा को घर लाने के लिए उत्साहित है और रूद्र का समर्थन करती है। आगे के एपिसोड में रूद्र विद्युत को थप्पड़ भी मारता दिखाई देगा और उसने जो पीहू के साथ किया उसके लिए तुरंत माफी मांगने को कहेगा, जिसके बाद विद्युत गुस्से में घर से बाहर चला जाएगा।  

विज्ञापन
Tv Serials Daily Updates Top 5 Trp Shows Anupamaa Yeh Hai Chahatein Bhagya Lakshami 18 july upcoming episode written updates
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है में' अक्षरा अपने करियर के लिए पहला कदम बढ़ा चुकी है। वह सिंगिंग कंपटीशन में हिस्सा लेने के लिए बहुत एक्साइटेड है, वहीं अभिमन्यु उसे अपने हाथ की प्रॉब्लम के बारे में बताना चाहता है लेकिन अक्षरा की खुशी देखकर वह रुक जाता है। हालांकि अक्षरा को ये लग रहा है कि अभिमन्यु को कोई परेशानी है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed