फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रामायण' और 'महाभारत' के प्रसारण के बाद अब 'शक्तिमान' के दर्शकों के लिए खास तोहफा, खुद मुकेश खन्ना ने किया खुलासा

Sun, 29 Mar 2020 09:46 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 29 Mar 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
after Ramayan and Mahabharat re telecast Mukesh Khanna reveal Shaktimaan   to return with sequel
Shaktimaan - फोटो : file photo

पूरे देश में हुए लॉकडाउन की वजह से हर फिल्म और सीरियल्स की शूटिंग को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। ऐसे में टीवी पर कोई नया सीरियल या एपिसोड प्रसारित नहीं हो पा रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार और तमात निर्माता-निर्देशकों अपने पुराने सीरियल्स को दोबारा से प्रसारित कर रहे हैं। ताकि लॉकडाउन के इस मुश्किल समय में लोग अपने मनचाहे सीरियल्स का आनंद उठा सकें। यही वजह से जो 90 के दशक के दो सबसे मशहूर-सुपरहिट सीरियल्स रामायण और महाभारत को फिर से प्रसारित किया गया है। 



after Ramayan and Mahabharat re telecast Mukesh Khanna reveal Shaktimaan   to return with sequel
shaktimaan - फोटो : social media

रामायण और महाभारत का प्रसारण होने के बाद अब दर्शक एक और चर्चित सीरियल शक्तिमान के दोबारा प्रसारण की मांग कर रहे हैं। इस बीच शक्तिमान का किरदार करने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना ने इस सीरियल के प्रसारण को लेकर बड़ी बात बोली है, जिसको जानकर उनके फैंस और दर्शक खुश हो जाएंगे। मुकेश खन्ना ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बात की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया है कि जल्द ही शक्तिमान का सीक्वल आने वाला है। 

after Ramayan and Mahabharat re telecast Mukesh Khanna reveal Shaktimaan   to return with sequel
Shaktimaan - फोटो : file photo

मुकेश खन्ना ने कहा कि, 'पिछले तीन साल से हम लोग शक्तिमान के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। जो समकालिन हो, लेकिन हमारे मूल्यों से भरा हुआ हो। हम लोग सीक्वल पर काम कर रहे हैं क्योंकि लोग जानना चाहते हैं कि आगे क्या हुआ।' मुकेश खन्ना से पूछा गया कि कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लगे लॉकडाउन के बीच दर्शक शक्तिमान का दोबारा प्रसारण करवाना चाहते हैं। इस पर अभिनेता ने कहा कि,'मुझे लगता है कि जब भी हम इस संकट के बाद काम पर लौटेंगे, मैं सीक्वल लाने के लिए बेहतर स्थिति में रहूंगा क्योंकि इसके लिए मांग पहले से कहीं अधिक है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
after Ramayan and Mahabharat re telecast Mukesh Khanna reveal Shaktimaan   to return with sequel
शक्तिमान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि शक्तिमान भारत का सबसे ज्यादा लोकप्रिय सुपरहीरो है। टीवी की दुनिया के इस सुपरहीरो की उत्सुकता आज भी लोगों के बीच उतनी ही है जितनी कि पहले थी। इस किरदार को छोटे पर्दे पर मुकेश खन्ना ने निभाया था और 8 साल तक 'शक्तिमान' बनकर मनोरंजन किया। यह शो साल 2005 में बंद हुआ था। इस सीरियल का निर्देशन सौमित्र रानाडे ने किया था।  

विज्ञापन
after Ramayan and Mahabharat re telecast Mukesh Khanna reveal Shaktimaan   to return with sequel
शक्तिमान - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देशभर में हुए लॉकडाउन के बीच पौराणिक सीरियल रामायण और महाभारत का दोबारा टेलीकास्ट शुरू हो चुका है। एक तरफ जहां हाल फिलहाल में ही दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत की वापसी हुई है। पहली बार महाभारत का प्रसारण साल 1988 से 1990 तक दूरदर्शन पर किया गया था। वहीं रामानंद सागर की रामायण का पहली बार प्रसारण साल 1987 में दूरदर्शन पर हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed