फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामायण और महाभारत के बाद दूरदर्शन का बड़ा फैसला, 27 साल बाद अब 'श्रीकृष्णा' की हो रही वापसी

Fri, 24 Apr 2020 09:34 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 24 Apr 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
After Ramayan Mahabharat record break TRP Shri Krishna back on Doordarshan
Shri Krishna - फोटो : file photo

लॉकडाउन के दौरान प्रशंसकों के लिए एक और खुशखबरी है। 'रामायण' और 'महाभारत' के दोबारा प्रसारण के बाद अब जल्द ही 'श्रीकृष्णा' (Shri Krishna) टीवी पर वापसी कर रहा है। इस बात की जानकारी खुद दूरदर्शन चैनल ने ट्वीट करके दी। इस सीरियल के दोबारा शुरू किए जाने की मांग दर्शक लंबे वक्त से कर रहे थे और अब उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। दूरदर्शन ने इस शो को दोबारा दिखाए जाने का फैसला किया है। 

After Ramayan Mahabharat record break TRP Shri Krishna back on Doordarshan
Shri Krishna - फोटो : file photo

दूरदर्शन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया- 'खुशखबरी हमारे दर्शकों के लिए। जल्द आ रहा है श्रीकृष्णा डीडी नेशनल पर।' इस ट्वीट में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि ये शो कब से टेलीकास्ट होगा और उसका समय क्या होगा। इतना जरूर है कि इस ट्वीट ने प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्कान जरूर ला दी है। 

After Ramayan Mahabharat record break TRP Shri Krishna back on Doordarshan
गजेंद्र चौहान (युधिष्ठिर) और अरुण गोविल (राम) - फोटो : सोशल मीडिया

'श्रीकृष्णा' सीरियल की वापसी के पीछे दूरदर्शन की बढ़ती टीआरपी भी वजह हो सकती है। दरअसल, लॉकडाउन के दौरान सीरियल्स की शूटिंग बंद हो गई है जिसकी वजह से सभी चैनल अपने पुराने सीरियल्स का दोबारा प्रसारण कर रहे हैं। ऐसे में दूरदर्शन ने अपने सबसे लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' और 'महाभारत' को टेलीकास्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Ramayan Mahabharat record break TRP Shri Krishna back on Doordarshan
Shri Krishna - फोटो : social media

इन दोनों सीरियल के प्रसारण के बाद दूरदर्शन को रिकॉर्डतोड़ टीआरपी मिल रही हैं। यहां तक कि कई साल बाद दूरदर्शन टीआरपी के मामले में नंबर एक की पोजीशन पर है। ऐसे में दर्शकों की भारी मांग के बाद एक और लोकप्रिय सीरियल 'श्रीकृष्णा' को री-टेलीकास्ट किया जा रहा है। 

विज्ञापन
After Ramayan Mahabharat record break TRP Shri Krishna back on Doordarshan
Swapnil Joshi - फोटो : twitter

'श्रीकृष्णा' सीरियल पहली बार 1993 में प्रसारित हुआ था। ये शो 1996 तक चला। इस सीरियल का निर्देशन रामानंद सागर ने किया था। जिसमें श्रीकृष्ण की लीलाएं दिखाई गई थीं। श्रीकृष्ण की युवावस्था का किरदार इसमें अभिनेता स्वप्निल जोशी ने निभाया था। बाद में इस रोल को सर्वदमन डी बनर्जी ने निभाया। दोनों श्रीकृष्ण के रोल की वजह से काफी मशहूर हो गए थे।

'श्रीकृष्ण' के रोल के बाद इस अभिनेता को भगवान मानने लगे थे लोग, फैन ने सपने में देख छोड़ दी थी ये लत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed