फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा के शो पर इस वजह से आना चाहते हैं अजय देवगन, ट्वीट कर खोला राज

Sat, 17 Mar 2018 04:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn tweet on social media wants to conduct a Raid on Kapil Shama show
kapil sharma
6 महीने बाद कपिल शर्मा एक बार फिर से लोगों को हंसाने के लिए तैयार हैं। इस शो का एक प्रोमो रिलीज हुआ था जिससे इतना तो पता चल गया कि अजय देवगन कपिल के पहले मेहमान होंगे। इस बीच अजय देवगन ने कपिल को सोशल मीडिया पर ऐसा ट्वीट कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है। 
Ajay Devgn tweet on social media wants to conduct a Raid on Kapil Shama show
kapil sharma
प्रोमो वीडियो में कपिल अजय देवगन से पुरानी बाते भूलकर आगे की ओर बढ़ने की बात कर रहे हैं। इस पर मस्ती करते हुए अजय देवगन ने ट्वीट किया। अजय ने लिखा - 'रेड उनके यहां डाली जाती है जिनकी इनकम होती है। अब आप उसके योग्य है।' इसके बाद कपिल ने अजय देवगन को शुक्रिया कहा।
 

 
Ajay Devgn tweet on social media wants to conduct a Raid on Kapil Shama show
Kapil Sharma
दरअसल, कुछ समय पहले कपिल ने अजय देवगन की टीम को सेट पर बुलाया था। टीम घंटों कपिल का इंतजार करती रही लेकिन कपिल नहीं पहुंचे। जिसके बाद इन दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी। वहीं अब कपिल इन सब बातों को भुलाकर एक बार फिर से रिश्ते जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस वजह से कपिल ने अजय देवगन को पहला मेहमान बनाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn tweet on social media wants to conduct a Raid on Kapil Shama show
Kapil Sharma
शो के प्रोमो में दिखाया गया कि कपिल अजय को बार-बार फोन करके उन्हें शो पर बुलाने की कोशिश कर रहे हैं। तभी अजय कहते हैं इनकम टैक्स की रेड उनके यहां पड़ती है जिनकी इनकम होती है। यह शो सोनी टीवी पर 25 मार्च से शुरू होगा। 
विज्ञापन
Ajay Devgn tweet on social media wants to conduct a Raid on Kapil Shama show
सुनील ग्रोवर
आपको बता दें, कुछ देर पहले गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर का बड़ा बयान सामने आया। सुनील ने ट्वीट किया - 'आप जैसे कुछ और लोग भी पूछते हैं लेकिन मेरे पास कोई फोन नहीं आया। इंतजार करने के बाद मैंने दूसरा शो साइन कर लिया है। जल्दी आपके सामने आता हूं।'
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed