फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पारस छाबड़ा के नाम के टैटू का आकांक्षा पुरी ने किया ऐसा हाल, देखकर नहीं होगा यकीन

Sat, 29 Feb 2020 12:53 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 29 Feb 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
Akansha Puri removed Paras Chhabra name Tattoo on his wrist
Akanksha Puri and Paras Chhabra - फोटो : Instagram

पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी की लव स्टोरी के बारे में दर्शकों को 'बिग बॉस 13' से ही पता चला था। शो की शुरुआत से ही पारस कई बार कहते दिखे मैं उससे अलग होना चाहता हूं। यहां तक कि उन्होंने शो में मां के बतौर मेहमान घर में आने पर भी उनसे यही बात कही थी। 'बिग बॉस 13' खत्म होने के बाद आकांक्षा पुरी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर साझा की जो इस ओर इशारा कर रही है कि वो अब आगे बढ़ चुकी हैं। 

Akansha Puri removed Paras Chhabra name Tattoo on his wrist
Akanksha Puri removed Tattoo - फोटो : Instagram

आकांक्षा ने अपने हाथ की कलाई पर पारस का नाम लिखवाया था और पारस ने आकांक्षा का। बिग बॉस में पारस ने कहा था कि ये नाम उन्होंने जबरदस्ती लिखवाया था क्योंकि वो चाहती थी। अब इसी टैटू के साथ आकांक्षा ने जो किया उसका सबूत ये तस्वीर है। इस तस्वीर में आकांक्षा की कलाई पर पारस के नाम की जगह 'बीइंग मी' लिखा है। 

Akansha Puri removed Paras Chhabra name Tattoo on his wrist
Akanksha Puri - फोटो : file photo

आकांक्षा के इस टैटू से साफ है कि वो पारस की बातों से बहुत दुखी हैं। आकांक्षा ने टैटू के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की हैं। इससे पहले इंटरव्यू में आकांक्षा ने ये भी कहा था कि अब वह उनकी जिंदगी में नहीं रहना चाहती। हाल ही में जब पारस से उनके टैटू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था- 'मुझे अभी इसे हटवाने का समय नहीं मिला है लेकिन जल्द ही इसे हटवाऊंगा।'  



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akansha Puri removed Paras Chhabra name Tattoo on his wrist
Akanksha Puri and Paras Chhabra - फोटो : instagram

इस बीच माहिरा शर्मा ने पारस और उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर बयान दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में माहिरा ने कहा- 'पारस मेरा बहुत अच्छा दोस्त है और वह हमेशा एक दोस्त ही रहेगा जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वह इस समय एक शो 'मुझसे शादी करोगे' कर रहे हैं। मैं अपने दोस्त की शादी में जरूर नाचूंगी। हालांकि घर में हमारी बॉन्डिंग को देखने के बाद लोग सोच रहे थे कि हमारे बीच कुछ चल रहा है। ऐसा कुछ नहीं है वो मेरा सिर्फ दोस्त है।'

विज्ञापन
Akansha Puri removed Paras Chhabra name Tattoo on his wrist
Mahira Sharma - फोटो : voot

माहिरा ने आगे कहा, 'मेरी मां ने कभी गलत तरीके से पारस के साथ दूरी बनाने के लिए नहीं कहा। वह मुझ पर विश्वास करती हैं। उन्हें पता था कि मेरी और पारस की नजदीकियों को लोग गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। अगर मैं नहीं होती तो कोई और होता। आज पारस को जिससे प्यार भी हो गया होता। वो तो अच्छा है कि मैं थी तो पारस आज रिलेशनशिप में नहीं है।

फोटोग्राफर के पैर पर चढ़ गई वरुण धवन की कार, फिर गाड़ी से निकलकर किया कुछ ऐसा, वीडियो वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed