{"_id":"59f6d5ba4f1c1ba7678b86c6","slug":"akshay-kumars-wife-twinkle-makes-fun-of-comedian-mallika-du-and-his-father-vinod-dua","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर मल्लिका पर हमलावर हुई ट्विंकल, ट्वीट कर ऐसे उड़ाया सरनेम 'दुआ' का मजाक","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
फिर मल्लिका पर हमलावर हुई ट्विंकल, ट्वीट कर ऐसे उड़ाया सरनेम 'दुआ' का मजाक
Mon, 30 Oct 2017 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर अक्षय कुमार के साथ चला आ रहा कॉमेडियन मल्लिका दुआ का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अक्षय कुमार का मल्लिका के लिए 'आप घंटी बजाओ...मैं आपको बजाउंगा' कमेंट का विरोध करते हुए मल्लिका दुआ और उनके पिता विनोद दुआ ने अपना गुस्सा सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर निकाला था।
2 of 5
इसके बाद अब एक्ट्रेस से राइटर बनीं ट्विंकल खन्ना अपने पति अक्षय कुमार की ओर से मोर्चा संभाली हुईं हैं। शनिवार को जहां वो अपने ट्वीट से अक्षय का बचाव करते नजर आ रही थी तो अब रविवार को उन्होंने बिना किसी का नाम लिए मल्लिका और विनोद दुआ के सरनेम का मजाक उड़ा दिया।
3 of 5
अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए पहचानी जाने वाली ट्विंकल ने पूरे मामले पर दो जोक बना दिए। अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते हुए इशारों-इशारों में ही ट्विंकल ने लिखा कि, 'अक्षय कुमार की फेवरेट गाड़ी का नाम, 'बैल' गाड़ी है। यहां ट्विंकल बैल बजाओ कमेंट पर चुटकी ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दूसरे जोक में मल्लिका दुआ के सरनेस को शामिल करते हुए उन्होंने लिखा, अक्षय कुमार मस्जिद क्यों जाते हैं? ताकि वह कुछ दुआ सुन सकें। इसे शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा कि इन दोनों जोक्स को शेयर करने से वह खुद को रोक नहीं पाईं। इसके बाद वे मुद्दे पर कुछ नहीं कहेंगी।
विज्ञापन
5 of 5
बता दें कि पूरा विवाद कॉमेडी शो 'ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से जुड़ा है। एक कंटेस्टेंट की अच्छी परफॉर्मेंस के बाद ग्रेंड जज अक्षय कुमार ने शो की जज रहीं मल्लिका को स्टेज पर घंटी बजाने बुलाया था। घंटी बजाने के दौरान पीछे खड़े अक्षय कुमार मल्लिका से कहते सुने गए थे कि, 'आप घंटी बजाओ, मैं आपको बजाता हूं'। शो में टेलिकास्ट नहीं हुए इसी सीन को लेकर मल्लिका अपना विरोध दर्ज करा रहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।