फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ali Asgar: कपिल के साथ फिर जमेगी अली असगर की जोड़ी! 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में करेंगे वापसी? दर्शक उत्साहित

Fri, 31 May 2024 11:34 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 31 May 2024 11:34 AM IST
विज्ञापन
Ali asgar on getting back with Kapil for show The Great Indian Kapil show Know What Comedian says
अली असगर, कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में कई मशहूर हस्तियां अपने काम और निजी जिंदगी से जुड़े अनुभव साझा करते हुए नजर आती हैं। अब हाल ही में, खबर आ रही है कि अली असगर भी जल्द ही इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं। आइए जानते हैं कि कॉमेडियन ने इस खबर पर क्या प्रतिक्रिया दी है।

Ali asgar on getting back with Kapil for show The Great Indian Kapil show Know What Comedian says
अली असगर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में जब अली असगर से पूछा गया कि क्या वह 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का हिस्सा बनने वाले हैं तो इस पर कॉमेडियन ने कहा कि उन्होंने कपिल का 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नहीं देखा है क्योंकि वह बहुत यात्रा कर रहे हैं, कुछ फिल्मों पर काम कर रहे हैं और लंबे दौरे पर जा रहे हैं।"उन्होंने कहा कि चूंकि यह सबसे अच्छी टीमों में से एक है, इसलिए शो वास्तव में अच्छा होगा।

Ali asgar on getting back with Kapil for show The Great Indian Kapil show Know What Comedian says
अली असगर, - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा के साथ फिर से जुड़ने के बारे में बात करते हुए अली ने कहा, "ये तो दर्शकों का प्यार है कि वे हमेशा लिखते रहते हैं कि वे मुझे शो में वापस देखना चाहते हैं। मैं भगवान का और दर्शकों का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरा काम पसंद किया। मैं कपिल का भी शुक्रगुजार हूं कि मैं ऐसे शो का हिस्सा था। मुझे भविष्य के बारे में नहीं पता, लेकिन अभी मैं अपने चैट शो 'चड्डी बडी' में व्यस्त हूं। यह दोस्त (बख्तियार ईरानी) मुझे छोड़ता नहीं है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Ali asgar on getting back with Kapil for show The Great Indian Kapil show Know What Comedian says
अली असगर, - फोटो : सोशल मीडिया

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कपिल शर्मा शो के अपने दोस्तों को अपने चैट शो 'चुड्डी बडी' पर आमंत्रित करेंगे, तो अली ने कहा, " हां, क्यों नहीं। हम कृष्णा अभिषेक-सुदेश लहरी, कीकू शारदा-राजीव ठाकुर को अपने साथ देखना पसंद करेंगे। वे सभी दोस्त हैं।"

विज्ञापन
Ali asgar on getting back with Kapil for show The Great Indian Kapil show Know What Comedian says
अली असगर, - फोटो : सोशल मीडिया

अली ने 2017 में कपिल के मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो को छोड़ दिया था । उन्होंने शो छोड़ने का कारण 'क्रिएटिव डिफरेंस' बताया था। अली द कपिल शर्मा शो का एक लोकप्रिय हिस्सा थे। शो में वह 'नानी' और 'दादी' के किरदार में नजर आए थे।

Kalki 2898 AD: रिलीज से पहले ही 'कल्कि 2898 एडी' ने कमा लिए करोड़ों रुपये, बेहद मोटी रकम में हुआ वितरण सौदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed