{"_id":"674614ca900ed9beef036b28","slug":"alice-kaushik-breaks-silence-on-boyfriend-refusing-marriage-proposal-ex-bigg-boss-18-contestant-said-this-2024-11-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 18: 'मुझे भी ऐसा लगता है कि..,' बॉयफ्रेंड के शादी प्रपोजल से मुकरने पर एलिस कौशिक ने दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 18: 'मुझे भी ऐसा लगता है कि..,' बॉयफ्रेंड के शादी प्रपोजल से मुकरने पर एलिस कौशिक ने दी प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:04 AM IST
सार
'बिग बॉस 18' का हिस्सा रह चुकीं अभिनेत्री एलिस कौशिक ने बॉयफ्रेंड-अभिनेता कंवर ढिल्लों के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। साथ ही कंवर की ओर से शादी के प्रस्ताव को झूठा ठहराए जाने पर अपना पक्ष रखती नजर आई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 18' का हिस्सा रह चुकीं अभिनेत्री एलिस कौशिक को तब झटका लगा था जब उन्हें शो के होस्ट सलमान खान ने बताया था कि उनके बॉयफ्रेंड-अभिनेता कंवर ढिल्लों ने उनके शादी के लिए प्रपोज करने के दावों का खंडन किया था। अब जब एलिस शो से बाहर आ गई हैं, तो उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के दावों पर प्रतिक्रिया दी है। एलिस ने साफ किया है कि सभी ने कंवर ढिल्लों की टिप्पणी को गलत समझा।
एक मीडिया बातचीत के दौरान एक्स 'बिग बॉस 18' प्रतियोगी एलिस कौशिक से कंवर के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि उनके कहने का मतलब यह था कि हम तुरंत शादी नहीं करने जा रहे हैं और मुझे भी ऐसा ही लगता है।' इसके अलावा, उन्होंने सलमान खान के साथ हुई एक बातचीत भी जिक्र किया, जिसमें अभिनेत्री से शादी के बारे में सवाल किया गया था।
एलिस ने सलमान के सवाल पर अपने जवाब को याद करते हुए कहा, 'जब सलमान सर ने पूछा कि क्या मैं शादी करना चाहती हूं, तो मैंने कहा, 'नहीं सर, अगले 5 साल तक नहीं।' उन्होंने आगे कहा, 'कंवर का भी ऐसा ही मतलब था। यह सिर्फ एक गलतफहमी थी।' जानकारी हो कि 'बिग बॉस 18' में अपने कार्यकाल के दौरान एलिस कौशिक ने दावा किया था कि कंवर ढिल्लों उनसे शादी करना चाहते थे और उन्होंने उन्हें प्रपोज भी किया था।
हालांकि, बाद में एक इंटरव्यू में कंवर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज करने से इनकार कर दिया था। कंवर ने एक बयान में कहा था, 'मैं बोला मैं तुम्हें डेट पर जाना चाहता हूं क्योंकि तुम उस तरह की लड़की हो जिससे मैं शादी करना चाहूंगा। मतलब, आप उस तरह की लड़की हैं जिसे डेट करके आगे सेटल हो सकते हैं।'
कंवर ने आगे कहा था, 'हालांकि, उन्होंने शो के अंदर जिस उत्साह के साथ इस बात को बोला है, मुझे लोगों के मैसेज आने शुरू हो गए हैं।' इस बयान के लिए कंवर को जमकर ट्रोल किया गया। यही वजह रही कि उन्हें बयान पर वापस से प्रतिक्रिया देनी पड़ गई। कंवर ने अपने पिछले बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'जिन लोगों को संदेह है वे मुझे कॉल करके पूछ सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि मुझे उन लोगों को स्पष्टीकरण देने की जरूरत है जिन्हें मैं नहीं जानता। जब चीजें अच्छी होती हैं तो लोग पूछने नहीं आते, है ना? तो जब कुछ और होता है तो नाक सिकोड़ने का क्या मतलब है? मैं जानता हूं कि मैं क्या कह रहा था, इसलिए मैं समझाने में अपनी ऊर्जा बर्बाद नहीं करता।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।