बॉलीवुड सुपरस्टार और 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के होस्ट अमिताभ बच्चन ने शो पर एक मजेदार घटना साझा की। केबीसी प्रतियोगी दिल्ली के एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) से सेवानिवृत्त जनरल ऑफिसर प्रेमस्वरूप सिंह नेगी से बातचीत के दौरान अभिनेता ने अपने पसंदीदा टेनिस स्टार के बारे में भी बात की।
KBC 16: जब अमिताभ बच्चन को लोगों ने समझा टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज, 'केबीसी 16' पर साझा की मजेदार घटना
'कौन बनेगा करोड़पति 16' के होस्ट अमिताभ बच्चन ने शो पर एक मजेदार किस्सा साझा किया। अभिनेता ने बताया कि कैसे उन्हें एक टेनिस मैच के दौरान टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज समझ लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगी के साथ बिग बी की गुफ्तगू
बतौर टेनिस प्रशंसक और खिलाड़ी नेगी ने बिग बी के सामने खेल के प्रति अपना जुनून व्यक्त किया और बताया कि उन्होंने एक बार एक टेनिस टूर्नामेंट में भाग लिया था। जवाब में, अमिताभ बच्चन ने मुस्कुराते हुए कहा, 'नोवाक जोकोविच मेरे पसंदीदा हैं। वह बहुत सुंदर खेलते हैं, और वह अन्य खिलाड़ियों की नकल भी करते हैं।'
मजेदार घटना की साझा
बच्चन ने न्यूयॉर्क यात्रा की एक मजेदार घटना को याद किया, जहां वह एक टेनिस टूर्नामेंट देखने गए थे। उन्होंने कहा, 'मैं वहां कुछ भारतीय लोगों के साथ बैठा था और उन्होंने मुझे पहचान लिया और ऑटोग्राफ मांगा। लेकिन आगे जो हुआ वह काफी मनोरंजक था। पास बैठी दो अमेरिकी महिलाओं ने कई बार मेरी ओर देखा और फिर कहा, 'विजय अमृतराज, आपसे मिलकर खुशी हुई।'
Pushpa 2 Kissik Song: पुष्पा 2 का गाना ‘किसिक’ हुआ ट्रोल, यूजर्स बोले- बकवास लिरिक्स, ढिंचक पूजा के गाने बेहतर
अभिनेता को समझा विजय अमृतराज
उन्होंने हंसते हुए आगे कहा, 'उन्होंने मान लिया कि मैं विजय अमृतराज, एक पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी हूं। शायद इसलिए क्योंकि मैं भारतीय था, हमारी ऊंचाई कुछ हद तक समान है और उन्होंने सोचा कि अगर मैं ऑटोग्राफ मांगने वाले लोगों से घिरा हुआ हूं, तो मैं एक प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी होऊंगा।'
Kisko Tha Pata: ‘किसको था पता’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सितारों का जलवा, ब्लैक आउटफिट में नजर आईं अशनूर
कब और कहां देखें 'केबीसी 16'?
अमिताभ बच्चन ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'मैं बस मुस्कुराया और कहा, 'मैं टेनिस खिलाड़ी नहीं हूं। मैं यहां सिर्फ मैच देखने आया हूं।' मैं आगे नहीं गया और उन्हें यह नहीं बताया कि मैं वास्तव में कौन हूं।' यह किस्सा सुनकर नेगी और स्टूडियो में मौजूद लोगों की भी हंसी छूट गई। 'कौन बनेगा करोड़पति 16' की बात करें तो यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होता है।
Samantha Ruth Prabhu: पूर्व पति नागा की दूसरी शादी के बीच समांथा का बयान, बोली- जब एक महिला तलाक से गुजरती है…’