{"_id":"674579ef4cac85794f03e39d","slug":"bigg-boss-18-promo-rajat-dalal-tells-shilpa-shirodkar-laat-se-hi-maarna-padega-for-time-god-race-2024-11-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर इस बार हुआ जबर्दस्त टास्क, रजत ने शिल्पा को कहा- 'लात से मरना पड़ेगा', जानें क्यों","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर इस बार हुआ जबर्दस्त टास्क, रजत ने शिल्पा को कहा- 'लात से मरना पड़ेगा', जानें क्यों
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 26 Nov 2024 01:05 PM IST
सार
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में पूर्व टाइम गॉड्स को टाइम गॉड की रेस से कंटेस्टेंट्स को निकालने की शक्ति मिली है, जिसके चलते घरवालों के बीच कई तरह की नोक-झोक देखने को मिली। जानिए कौन-कौन हुए बाहर और रजत की तीखी बातों पर क्या रहा शिल्पा का रिएक्शन।
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स ने कमर कस ली है क्योंकि खेल हर बीतते दिन के साथ मुश्किल होता जा रहा है। मेकर्स ने इसके प्रोमो शेयर करके एपिसोड की एक झलक दिखाई है। नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि पूर्व टाइम गॉड्स, जिसमें विवियन डीसेना, रजत दलाल और दिग्विजय राठी रहे हैं। उनको यह तय करने के लिए कहा जाता है कि नए टाइम गॉड की दौड़ में कौन हिस्सा नहीं लेगा। पूर्व टाइम गॉड्स को उन कंटेस्टेंट्स के मिनिएचर को नुकसान पहुंचाने के लिए कहा जाता है, जिन्हें वे टाइम गॉड की दौड़ से बाहर करना चाहते हैं।
2 of 6
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
बिग बॉस 18 का नया प्रोमो बेहद दिलचस्प है, जिसमें आज रात के एपिसोड की झलक दिखाई गई है। इसमें देखा जा सकता है कि रजत दलाल आगे आकर शिल्पा शिरोडकर से कहते हैं, "शिल्पा जी लात से ही मारना पड़ेगा।" शिल्पा तुरंत जवाब देती हैं, "आप शब्दों से तो मार ही देते हो, लात से भी मार ही दो।"
रजत फिर शिल्पा शिरोडकर के मिनिएचर को कुचलकर तोड़ देते हैं। विवियन डीसेना फिर करण वीर मेहरा को टाइम गॉड की रेस से बाहर कर देते हैं। करण वीर को टाइम गॉड की रेस से बाहर करते हुए विवियन कहते हैं, "पर्सनल अटैक है। मुझे लगता नहीं ये टाइम गॉड बनने के अभी भी काबिल हुए हैं।"
करण वीर मेहरा विवियन पर ताना मारते हैं, "दो बार लगे हैं इसको टाइम गॉड सही बनने में।" जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि विवियन एक मात्र ऐसे प्रतियोगी हैं जो दो सप्ताह तक टाइम गॉड रहें। इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, 'इस बार एक्स टाइम गॉड्स तय करेंगे, देखिए कौन टाइम गॉड बनने की रेस से बाहर होंगे।'
विज्ञापन
5 of 6
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
दूसरे प्रोमो में देखा गया कि दिग्विजय राठी ने कशिश कपूर को टाइम गॉड की रेस से बाहर कर दिया। दिग्विजय के दूसरे नाम लेने से पहले ही उनकी अविनाश मिश्रा से बहस हो जाती है। बाद में विवियन डीसेना ने श्रुतिका अर्जुन को टाइम गॉड की रेस से बाहर कर दिया। रजत दलाल ने चाहत पांडे को भी रेस से बाहर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।