फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rapali Ganguly: 50 करोड़ के मानहानि नोटिस पर 'अनुपमा' की सौतेली बेटी ने साधी है चुप्पी, वकील ने दिया अपडेट

Sat, 23 Nov 2024 09:31 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 23 Nov 2024 09:31 AM IST
सार

'अनुपमा' की मुख्य अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने बीते दिन अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा पर मानहानी का मुकदमा किया। अब इस मामले पर अभिनेत्री की वकील सना रईस खान ने अपडेट साझा किया है। 

विज्ञापन
anupamaa aka Rapali Ganguly daughter maintain silence on defamation notice lawyer Sana Raees Khan gives update
रूपाली गांगुली-ईशा वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

छोटे पर्दे के चर्चित शो 'अनुपमा' की मुख्य अभिनेत्री रूपाली गांगुली काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी सौतेली बेटी पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा ठोका। वहीं, अब इस पूरे मुद्दे पर अभिनेत्री की वकील सना सईस खान ने प्रतिक्रिया दी है। सना ने साफ किया है कि रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ने अब तक मानहानि नोटिस का जवाब नहीं दिया है। 

anupamaa aka Rapali Ganguly daughter maintain silence on defamation notice lawyer Sana Raees Khan gives update
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

रूपाली गांगुली की वकील ने दी प्रतिक्रिया 

मीडिया से बातचीत के दौरान सना रईस खान ने कहा कि भले ही रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उस विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया जिसके कारण यह कानूनी लड़ाई हुई, लेकिन उन्होंने कानूनी नोटिस को स्वीकार नहीं किया है। सना ने बताया, 'उन्होंने (वर्मा ने) कोई जवाब नहीं दिया है। हालांकि, उन्होंने हमारा नोटिस मिलने के बाद सभी मानहानिकारक पोस्ट हटा दी है और एक अकाउंट भी डिलीट कर दिया है, जो उनके गलत काम की स्वीकृति है।'

anupamaa aka Rapali Ganguly daughter maintain silence on defamation notice lawyer Sana Raees Khan gives update
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

रूपाली ने क्यों उठाया ये कदम?

सना रईस खान ने आगे खुलासा किया कि रूपाली गांगुली ने पहले इस मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई थी, लेकिन जब इसमें उनके 11 वर्षीय बेटे रुद्रांश को घसीटा गया तो वह खुद को रोक नहीं पाईं। सना ने साफ किया कि रूपाली ने इसी कारण ईशा वर्मा को मानहानि का नोटिस भेजने का फैसला किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anupamaa aka Rapali Ganguly daughter maintain silence on defamation notice lawyer Sana Raees Khan gives update
ईशा वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @eshav.official

सौतेली बेटी के आरोपों को बताया निराधार

खान ने आगे बताया, 'रूपाली ने यह कठोर कदम तब उठाने का फैसला किया जब उनकी सौतेली बेटी ने दुर्भावनापूर्ण रूप से उनके 11 साल के बच्चे को नाजायज करार दिया और मामला लगातार मानहानिकारक और अपमानजनक पोस्ट के साथ बढ़ गया, जिससे रूपाली का चरित्र हनन हुआ।' खान ने वर्मा के आरोपों को 'निराधार' बताते हुए उन्हें नोटिस भेजने की आवश्यकता पर बल दिया। खान ने यह भी खुलासा किया कि गांगुली इन आरोपों से बहुत आहत हैं, जिससे उन्हें अत्यधिक भावनात्मक परेशानी और मानसिक पीड़ा हुई है।

Badshah: 'शराब पर बनने वाले गानों पर रोक क्यों...?' बहस का हिस्सा बने बादशाह, दिलजीत को दिया समर्थन

विज्ञापन
anupamaa aka Rapali Ganguly daughter maintain silence on defamation notice lawyer Sana Raees Khan gives update
रुपाली गांगुली, ईशा वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम- रुपाली गांगुली, ईशा वर्मा

ईशा वर्मा का सौतेली मां पर आरोप 

इस महीने की शुरुआत में, अश्विन वर्मा की पहली पत्नी सपना की बेटी ईशा वर्मा ने गांगुली पर उनके परिवार को तोड़ने का आरोप लगाया था। उन्होंने अभिनेत्री को टॉक्सिक महिला कहा था। ये आरोप वर्मा की 2020 की एक पोस्ट के फिर से सामने आने के बाद लगे हैं, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि गांगुली ने उन्हें उनके पिता से अलग करने की कोशिश की थी। पोस्ट में, उन्होंने आरोप लगाया कि गांगुली का उनके पिता के साथ 12 साल तक एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर था।

IFFI: इफ्फी में दिखी सुभाष घई की 'गांधी एक विचार', 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री को लेकर निर्देशक ने रखी अपनी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed