फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 10: पहले दिन ही सोनिया यादव ने जीते 12 लाख, खास अंदाज में की बिग बी ने शो की शुरुआत

Tue, 04 Sep 2018 10:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan opens Kaun Banega Crorepati with poem Sonia Yadav wins 12 lakh rupees
kbc 10
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 10 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार उनका यह इंतजार खत्म हुआ और बीती रात इस शो का जबरदस्त तरीके से आगाज हुआ। शो की शुरुआत अमिताभ बच्चन ने खूबसूरत कविता से की और अपने दिलचस्प अंदाज में देवियों और सज्जनों का स्वागत किया। 'केबीसी 10' के पहले दिन सोनिया यादव बिग बी की मेहमान बनीं और 12 लाख 50 हजार जीत लिए।
Amitabh Bachchan opens Kaun Banega Crorepati with poem Sonia Yadav wins 12 lakh rupees
amitabh bachchan
शो का पहला एपिसोड हर सीजन की तरह इस बार भी शानदार रहा। बिग बी ने 'तुम मुझको कब तक रोकेगे' कविता के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' शो शुरू किया। 'कौन बनेगा करोड़पति' के 10वें सीजन में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिले। हमेशा की तरह प्रतियोगी के पास 4 लाइफलाइन रहीं जिसका इस्तेमाल वह अपने मुताबिक आसानी से कर सकता है। 'केबीसी 10' में पहले दिन फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के जरिए सोनिया यादव ने बाजी मारी और शो की पहली प्रतियोगी बनने का मौका उन्हें मिला। 
Amitabh Bachchan opens Kaun Banega Crorepati with poem Sonia Yadav wins 12 lakh rupees
kbc
सोनिया हरियाणा की रहने वाली है। सोनिया रिटॉयर्ड फौजी हैं और समय से पहले ही वह रिटॉयर हो गई थीं। इतना जल्दी रिटायर होने की वजह जब बिग बी ने उनसे पूछी तो उन्होंने बेहतरीन जवाब दिया। सोनिया ने कहा कि वह बच्चों और जानवरों के लिए कुछ करना चाहती थीं जिस वजह से उन्होंने सेवानिवृत्ति का फैसला लिया था। सोनिया शुरुआत से अच्छा खेलीं और अमिताभ बच्चन के सभी सवालों का बिंदास अंदाज में जवाब दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan opens Kaun Banega Crorepati with poem Sonia Yadav wins 12 lakh rupees
KBC 9
सोनिया ने 12 लाख 50 हजार रुपए जीत लिए थे लेकिन 13वें सवाल पर खेलने के बजाय उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला लिया। 13वें सवाल तक उनके पास चारों लाइफलाइन भी खत्म हो चुकी थीं। इसी वजह से उन्होंने आगे खेलने के बजाय जीती हुई रकम लेकर जाने में ही समझदारी समझी। आपको बता दें, 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 10 के महज 30 एपिसोड ही होंगे। 
 
विज्ञापन
Amitabh Bachchan opens Kaun Banega Crorepati with poem Sonia Yadav wins 12 lakh rupees
kbc 9
साल 2000 में 'कौन बनेगा करोड़पति' शो की शुरुआत हुई थी। इस शो को अमिताभ बच्चन के अलावा शाहरुख खान भी होस्ट कर चुके हैं। इस शो की टीआरपी हमेशा ही हाई रहती है। फिलहाल यह देखना होगा कि 'केबीसी 10' के शुरू होने पर यह पहले हफ्ते टॉप में जगह बना पाता है या फिर नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed