फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC: रैपर मोड में नजर आए अमिताभ बच्चन, इंस्टाग्राम पर लिखा रैप- खेलेंगे केबीसी, आती नहीं एबीसी...

Sun, 28 Nov 2021 04:34 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 28 Nov 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shares his cool dude pic in rap singer mode with a funny song on instagram
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर बीते दिनों बादशाह के साथ कूल डूड अवतार में नजर आए अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपने फैंस को चौंका दिया है। इस बार तो ऐसा लग रहा है कि बिग बी इंडस्ट्री के रैपरों की छुट्टी करने के मूड में हैं। बिग बी की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट को देख फैंस काफी एंजॉय कर रहे हैं और कमेंट करके उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।


 

Amitabh Bachchan shares his cool dude pic in rap singer mode with a funny song on instagram
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन यूं तो सादगी पसंद और गंभीर रूप में दिखते हैं। उनका स्वभाव भी बेहद मर्यादित और गंभीर रहता है, लेकिन शायद ही किसी ने उनके 'यो-यो' अवतार की कल्पना की होगी। इस उम्र में भी अपनी पर्सनालिटी के साथ अनोखा प्रयोग करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें बिग बी बिल्कुल कूल नजर आ रहे हैं।

Amitabh Bachchan shares his cool dude pic in rap singer mode with a funny song on instagram
बादशाह के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बी कुर्सी पर स्टाइल से बैठे हुए कलरफुल चश्मा पहने हुए नजर आ रहे हैं। हाथ के एक्शन से ऐसा लग रहा है जैसे वो रैप सॉन्ग गा रहे हों या उसी मूड में हैं। लोग उनके इस अवतार को बहुत पसंद कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shares his cool dude pic in rap singer mode with a funny song on instagram
अमिताभ बच्चन

मजे की बात यह है कि अमिताभ बच्चन ने अपनी इस तस्वीर के साथ ही कैप्शन में एक मजेदार रैप सॉन्ग लिखा है। उन्होंने लिखा है- ''कुर्सी पे बैठकर, चश्मा काला डालकर, गले में सोना चांदी, फोर्सफुली मारकर, चले हैं रैप करने हाथों को हिलाकर।"

विज्ञापन
Amitabh Bachchan shares his cool dude pic in rap singer mode with a funny song on instagram
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बी ने आगे लिखा- "कपड़े देखो रॉन्ग हैं जी, ये गाना फिर भी स्ट्रॉन्ग है जी, बिडीबी डा डा...डा डा डा डा डा हर, मिला नहीं कोई वर्ड मैचिंग लगाकर, खेलेंगे केबीसी, जानते नहीं एबीसी, चलो बंद करो ये पोस्ट ताला माक कर" इस फनी रैप को पढ़कर यूजर्स भी बिग बी की तारीफ कर रहे हैं और इसे शेयर कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed