सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा अक्सर ही अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कच्चा बादाम गर्ल के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। बीते दिनों अपने वायरल एमएमएस के चलते सुर्खियों में आई अंजलि को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। वहीं, अपने लेटेस्ट वीडियो के साथ एक बार फिर वह सोशल मीडिया पर छा गई हैं। अंजलि का अंदाज देख फैंस भी हैरान रह गए हैं।
Anjali Arora: अंजलि अरोड़ा के नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी, देख उड़े फैंस के होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के गाने केसरिया पर थिरकती नजर आ रही हैं। अंजलि की कातिल अदाएं देख फैंस भी हैरान रह गए हैं और जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में वह लहंगे में देसी लुक में नजर आ रही हैं और बेहद खूबसूरती से डांस कर रही हैं।
वहीं, इससे पहले अंजलि ने 'बिग बॉस 15' में नजर आए उमर रियाज के साथ एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह उमर का हाथ थामे हुए नजर आ रही थीं। इसके साथ ही अंजलि ने बताया कि जल्द ही दोनों का एक म्यूजिक वीडियो में आने वाला है। वहीं, हाल ही में अंजलि का गाना सइया दिल में आना रे रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला था।
बता दें कि बीते दिनों वायरल हुए एमएमएस में दावा किया गया था कि उसमें अंजलि अरोड़ा हैं। लेकिन अंजलि ने साफ कर दिया था कि वह उस वीडियो में नहीं हैं और उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। वहीं, अंजलि अरोड़ा के काम की बात करें तो वह कंगना रणौत के रियलिटी शो 'लॉकअप' का हिस्सा रही थीं। शो में अंजलि और मुनव्वर फारूकी की दोस्ती को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।