Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे ने 'लाफ्टर शेफ्स' शो के एक साल पूरे होने का मनाया जश्न, शेयर की BTS तस्वीरें
Laughter Chefs 2: अंकिता लोखंडे ने 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' की पहली सालगिरह मनाई और शो के सेट पर बनी खुशनुमा यादों को सोशल मीडिया पर शेयर किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में अंकिता ने अपने पहले शो 'पवित्र रिश्ता' के 16 साल पूरे होने का भी जश्न मनाया था। अंकिता ने बताया कि अर्चना का किरदार उनके लिए खास रहा, जिसने उन्हें एक अभिनेत्री और इंसान के रूप में मजबूत बनाया। वहीं आज अंकिता ने अपने शो लाफ्ट शेफ्स के सीजन 2 के एक साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए इंस्टाग्राम पर कई बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं।
'लाफ्टर शेफ्स 2' एक मजेदार कुकिंग रियलिटी शो है, जो दर्शकों का पसंदीदा बन चुका है। अंकिता, जो इस शो के दोनों सीजन में नजर आईं। उन्होंने आज इंस्टाग्राम पर सेट की कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं और शो का हिस्सा होने की खुशी जताई।
अंकिता ने इन शानदार तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन में लिखा, '365 दिन हंसी, प्यार और अविस्मरणीय पलों को साथ में पकाते हुए। हमारे पहले अंदरूनी मजाक से लेकर हर साझा मुस्कान तक, हर दिन हमने खुशी और गर्मजोशी को मास्टर शेफ की तरह मिलाया है, जो बेहतरीन डिश तैयार करते हैं।'
अंकिता ने इसी पोस्ट पर आगे लिखा, 'हमने सपनों में हलचल मचाई, रोमांच में डूबे, और हर एक याद का आनंद लिया। यहां आने वाली खुशियों के अनगिनत कोर्स हैं। लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 की सालगिरह की शुभकामनाएं।'
यह भी पढ़ें: Karate Kid Legends Box Office Report: धीरे-धीरे आगे बढ़ रही ‘कराटे किड लीजेंड’, जानिए तीसरे दिन का कलेक्शन