फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita-Vicky: 'यहां भी इनकी नौटंकी चालू है', विक्की के साथ अस्पताल से तस्वीर साझा करने पर ट्रोल हुईं अंकिता

Fri, 03 May 2024 10:09 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 03 May 2024 10:09 AM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande Vicky Jain Criticised For Clicking Cosy Photos On Hospital Bed see netizens reaction on this
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के लवबर्ड्स अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में, कपल ने फैंस के साथ एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें दोनों हॉस्पिटल के बेड पर नजर आ रहे थे। खबर है कि कपल एक-साथ बीमार हुआ था। अब दोनों को इन तस्वीरों के लिए सोशल मीडिया पर खूब आलोचना झेलनी पड़ रही है। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।

Ankita Lokhande Vicky Jain Criticised For Clicking Cosy Photos On Hospital Bed see netizens reaction on this
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता और विक्की को अस्पताल के बिस्तर पर एक साथ आराम करते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट करने के बाद सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा है। तस्वीर में अंकिता को स्लिंग में हाथ डाले देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को लेकर नेटिजंस ने उन्हें अस्पताल में रहते हुए भी पोज देने और ऑनलाइन पोस्ट करने को लेकर खूब आलोचना की है।

Ankita Lokhande Vicky Jain Criticised For Clicking Cosy Photos On Hospital Bed see netizens reaction on this
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता ने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर विक्की की बाहों में लेटी हुई और कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराती हुई देखी जा सकती हैं। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "बीमारी और स्वास्थ्य में एक साथ।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande Vicky Jain Criticised For Clicking Cosy Photos On Hospital Bed see netizens reaction on this
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीरों के वायरल होते ही लोगों ने इसकी कड़ी आलोचना करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, "क्या बीमार लोगों में सचमुच सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की एनर्जी होती है?" दूसरे यूजर ने लिखा,  "अस्पताल में तो आराम करो!!!!! वहां से भी शो ऑफ करना है इनको।" एक और यूजर ने लिखा, "बिग बॉस के घर में नौटंकी करने के बाद अब यहां अटेंशन चाहिए।"

विज्ञापन
Ankita Lokhande Vicky Jain Criticised For Clicking Cosy Photos On Hospital Bed see netizens reaction on this
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों को लेकर प्रशंसकों ने सवाल किया कि तस्वीर में असली मरीज कौन था। एक यूजर ने लिखा, "भले ही मंकू का हाथ घायल हो गया हो, लेकिन विक्की भैया बिल्कुल वैसे ही लग रहे हैं जैसे भर्ती हुए हैं।" एक अन्य यूजर ने कहा,, "कंफ्यूज हूं मरीज कौन है।"

Toxic: दो भागों में रिलीज होगी यश की 'टॉक्सिक'? फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed