फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anagha Bhosale: अध्यात्म के लिए अनुपमा की 'नंदिनी' छोड़ने वाली हैं चकाचौंध की दुनिया, कहा- 'यहां बहुत राजनीति है'

Wed, 09 Mar 2022 03:32 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 09 Mar 2022 03:32 PM IST
विज्ञापन
'Anupamaa' fame Anagha Bhosale to quit showbiz for spirituality, says 'there's unhealthy competition, politics
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे पर धमाल मचाने वाले शो 'अनुपमा' में नंदिनी का किरदार निभाने वाली अनघा भोसले ने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना ली है। हाल ही में, अपने प्रदर्शन से अपने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध करने के बाद, नंदिनी ने समर शाह के साथ अपने ऑनस्क्रीन प्रेम जीवन को समाप्त कर शो छोड़ को बीच में ही छोड़ दिया था। अब खबरें आ रहीं हैं कि अनघा जल्द ही इस चकाचौंध की दुनिया को भी अलविदा कहने वाली हैं।

'Anupamaa' fame Anagha Bhosale to quit showbiz for spirituality, says 'there's unhealthy competition, politics
अनघा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया

अनघा ने क्या कहा
दरअसल, एक साक्षात्कार में शो से बाहर होने के फैसले के बारे में बात करते हुए, अनघा भोसले ने उल्लेख किया कि उद्योग में बहुत अधिक दबाव और राजनीति है। अनघा कहती हैं कि सोशल मीडिया पर बने रहने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट करने और यूजर्स को अपडेट करने का दबाव बना रहता है, जो मेरी विचारधारा के साथ मेल नहीं खाता। मुझे अहसास हो गया है कि मैं इस उद्योग के लिए अनुपयुक्त हूं।

'Anupamaa' fame Anagha Bhosale to quit showbiz for spirituality, says 'there's unhealthy competition, politics
अनघा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों छोड़ा शो?
अनघा कहती हैं, "यहां बहुत राजनीति है, अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा है, अच्छा दिखने की होड़ है। हर समय पतली दिखने और लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का दबाव है। अगर आप ये चीजें नहीं करते हैं, तो आप पीछे रह जाते हैं। ये बातें मेरी विचारधारा के साथ मेल नहीं खाती हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
'Anupamaa' fame Anagha Bhosale to quit showbiz for spirituality, says 'there's unhealthy competition, politics
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया

क्या शो में वापसी करेंगी नंदिनी?
शो में वापसी करने के सवाल पर अनघा कहती हैं, यदि शो के निर्माता राजन शाही मुझे शो में वापसी करने के लिए कहेंगे, तो मैं जरूर 'कुछ समय' के लिए शो में वापस आ जाऊंगी। क्योंकि निर्माता राजन शाही ने ही मुझे अपने शो में आने का मौका दिया था। मेरे पास एक और शो का प्रस्ताव था, लेकिन अभी के लिए, मैंने मना कर दिया। मैंने आधिकारिक तौर पर शोबिज छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा नहीं कर रही हूं, क्योंकि आपको कभी भी ना नहीं कहना चाहिए। लेकिन मुझे लगता है कि आखिरकार, मैं अभिनय छोड़ दूंगी।"

विज्ञापन
'Anupamaa' fame Anagha Bhosale to quit showbiz for spirituality, says 'there's unhealthy competition, politics
अनघा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया

आगे का क्या प्लान है?
अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए अनघा कहती हैं, मुझे इस बात का एहसास हो गया है कि अभी मेरे लिए शोबिज से दूर होना ही सही है। मैं अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं और भगवान कृष्ण की शिक्षाओं का पालन करना चाहती हूं। मैं अपने धार्मिक विश्वासों को आगे बढ़ाना चाहती हूं और अपने जीवन में शांति और संतोष प्राप्त करना चाहती हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed