फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupamaa: टीवी पर साड़ी में दिखने वालीं रूपाली गांगुली असल जिंदगी में हैं बेहद ग्लैमरस, यकीन नहीं होता तो ये तस्वीरें देख लीजिए

Thu, 11 Feb 2021 02:22 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 11 Feb 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
Anupamaa Serial Fame Rupali Ganguly Photoshoot: Rupali Ganguly latest photoshoot amazed fans see photos
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram

छोटे पर्दे पर इन दिनों अनुपमा के किरदार में रुपाली गांगुली फैंस के बीच धमाल मचा रही हैं। टीवी जगत की मशहूर अदाकारा रुपाली गांगुली काफी सालों से अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। उन्होंने टीवी पर कॉमेडी से लेकर गंभीर, हर तरह के किरदार बखूबी निभाए हैं। हाल ही में रुपाली ने एक ग्लैमरस फोटोशूट कराया है जिसे देखकर फैंस उन पर दिल हार जा रहे हैं। पर्दे पर सादगी भरे किरदार में नजर आने वाली रुपाली का ये अवतार आपके होश उड़ा सकता है।

Anupamaa Serial Fame Rupali Ganguly Photoshoot: Rupali Ganguly latest photoshoot amazed fans see photos
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram

रुपाली इन दिनों शो 'अनुपमा' में एक घरेलू महिला के किरदार में नजर आ रही हैं। ये ही वजह है कि उनकी छवि इस वक्त लोगों के दिमाग में वैसी ही बनी हुई है। रुपाली के जिस सादे अवतार को फैंस ने ऑनस्क्रीन देखा है उन्हें रुपाली का ये ग्लैमरस अवतार काफी हैरान कर रहा है। रुपाली ने बिना कोई छोटे कपड़े पहने ही बेहद शानदार फोटोशूट करवाया है। इन तस्वीरों में रुपाली बेहद ही स्टाइलिश नजर आ रही हैं।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

Anupamaa Serial Fame Rupali Ganguly Photoshoot: Rupali Ganguly latest photoshoot amazed fans see photos
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram

रुपाली की उम्र 43 साल है लेकिन उनकी तस्वीर देखकर आप भी कहेंगे कि उम्र बस उनके लिए एक संख्या हैं। इन तस्वीरों में रुपाली की खूबसूरती निखरकर बाहर आ रही है। उनकी शर्माने की अदा लोगों को उनका दीवाना बना रही है तो वहीं खुद पर नाज करने वाला अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फैंस ने रुपाली का ये अंदाज देखकर कहा कि, 'आपको पहले कभी इस अवतार में नहीं देखा, आप बेहद खूबसूरत हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupamaa Serial Fame Rupali Ganguly Photoshoot: Rupali Ganguly latest photoshoot amazed fans see photos
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram

रुपाली पर्दे पर चाहे कितने ही गंभीर किरदार निभा लें लेकिन असल जिंदगी में वो बेहद चुलबुली हैं। रुपाली लोगों के साथ प्यार से पेश आती हैं और बदले में वैसे ही प्यार और सम्मान की उम्मीद रखती हैं। रुपाली इन दिनों टीवी पर अपने शो से खूब धूम मचा रही हैं। उनका शो 'अनुपमा' पिछले कई हफ्तों से टीआरपी की रेस में काफी आगे चल रहा है।

विज्ञापन
Anupamaa Serial Fame Rupali Ganguly Photoshoot: Rupali Ganguly latest photoshoot amazed fans see photos
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram

रुपाली टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं जिन्होंने पर्दे पर कई तरह के किरदार निभाए हैं। टीवी जगत में महिलाएं अक्सर एक तरह के ही किरदार में बंध जाती हैं, लेकिन रुपाली ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने 'साराभाई वर्सेज सारा भाई' में अपनी कॉमेडी का जौहर दिखाया तो वहीं संजीवनी में वैंप का किरदार निभाकर उन्होंने लोगों का दिल लूट लिया। इसके अलावा रुपाली टीवी शो 'परवरिश' में भी नजर आ चुकी हैं। उनके किरदार स्वीटी आहलुवालिया को काफी पसंद किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed