फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stop Ruining Anupamaa: क्या इस हफ्ते टीआरपी चार्ट में मुंह के बल गिरेगा अनुपमा, दर्शकों ने उठाई यह मांग

Wed, 11 May 2022 02:42 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 11 May 2022 02:42 PM IST
विज्ञापन
Anupamaa: Stop Ruining Anupamaa trends on twitter as the viewers are not happy with the on going track of the show
अनुपमा को देख भड़क रहे हैं दर्शक - फोटो : social media

'अनुपमा' इस समय सबसे लोकप्रिय टेलीविजन शो में से एक है। रूपाली गांगुली स्टारर शो पिछले कई महीनों से टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है। लेकिन शो में चल रहे 'मान' यानी अनुपमा और अनुज की शादी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से लोग खुश नहीं है। अनुपमा के फैंस अब मेकर्स से काफी परेशान हो गए हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि शो की कहानी को खराब किया जा रहा है। फैंस का गुस्सा इतना ज्यादा बढ़ गया है कि सोशल मीडिया पर 'स्टॉप रयूनिंग अनुपमा (अनुपमा को खराब करना बंद करो)' ट्रेंड कर रहा है। फैंस का इतना गुस्सा देखने के बाद लग रहा है की बार्क की गुरुवार को जारी होने वाली टीआरपी लिस्ट में यह शो महीनों बाद अपनी टॉप पोजीशन खो देगा। इस समय चल रहे सीक्वेंस से इसकी व्यूअरशिप पर असर पड़ने की उम्मीद की जा रही है। 

Anupamaa: Stop Ruining Anupamaa trends on twitter as the viewers are not happy with the on going track of the show
अनुपमा - फोटो : twitter

अनुपमा को बर्बाद करना बंद करो
डांस सीक्वेंस से लेकर अनु की मेहंदी डिजाइन तक फैन्स शो में दिखाई जा रही कई बातों से परेशान हैं। इसी की वजह से एक नेटिजन ने ट्वीट किया, " इस समय जितना वनराज को दिखाया जा रहा है ... उतना तो उसकी और काव्या के शादी के समय पर भी नहीं दिखाया गया था। इतनी नेगेटिविटी दिखाकर सब कुछ बर्बाद क्यों कर रहे हो। इस समय ऐसा लग रहा है कि वनराज की तीसरी शादी चल रही है।" एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, "आजकल मैं बिना किसी उम्मीद के एपिसोड देखता हूं लेकिन यह लगो फिर भी डिस्पॉइंट कर ही देते हैं? इस समय यह सब लोग सिर्फ नाम के लिए फंक्शन्स कर रहे हैं और यह साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। निर्माताओं को मान की शादी में कोई दिलचस्पी नहीं है, जो इस ट्रेक के लेखन से साफ झलक रहा है। अनुपमा को बर्बाद करना बंद करो।"

Anupamaa: Stop Ruining Anupamaa trends on twitter as the viewers are not happy with the on going track of the show
अनुपमा में मारी मीका ने एंट्री - फोटो : social media

तोशु और समर को बुलाया शूर्पणखा
एक दर्शक तो अनुपमा के मेहंदी डिजाइन से भी दुखी दिखा। उसने ट्वीट करते हुए कहा, "आप लोगों को क्या लगता है कि यह क्या है अनार, फैमिली ट्री या मेकर्स का पागलपना, अनुपमा को बर्बाद करना बंद करो।" एक यूजर ने मान का डांस वीडियो शेयर किया और लिखा, "जरा समर और तोशु को देखिए, कैसे वह खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। कहीं गलती से एक दो हाथ लग गए तो शूर्पणखा बन जाएंगे। उन्हें डांस करने के लिए थोड़ी जगह दें।"

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anupamaa: Stop Ruining Anupamaa trends on twitter as the viewers are not happy with the on going track of the show
अनुपमा शो - फोटो : twitter

शुरुआत से टॉप पर रहा है अनुपमा 
बता दें की अनुपमा भारतीय टेलीविजन के सबसे ज्यादा चलने वाले शो में से एक है। इसने अपनी शुरुआत से ही बार्क टीआरपी लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बरकरार रखी हुई है। शो में रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। मकर्स अपनी तरफ से दर्शकों को लुभाने की पुर जोर कोशिश कर रहे हैं, पिछले दिनों प्रसारित हुए एपिसोड में उन्होंने मिका सिंह को शो पर खास मेहमान के तौर पर बुलाया था। अब देखना यह होगा कि आने वाले एपिसोड्स में बापूजी की तबीयत बिगड़ने की वजह से अनुपमा और अनुज की शादी पर क्या असर पड़ता है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by STAR_PLUS (@starplusserial_1)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed