{"_id":"627a4f23db187c28c4709309","slug":"debina-bonnerjee-gives-befitting-reply-to-trolls-as-they-slams-her-for-carelessness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Trolled: बच्ची को लापरवाही से पकड़ने पर ट्रोल हुईं देबिना ने दिया करारा जवाब, बोलीं- ‘आपके पास बहुत सवाल हैं...’","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Trolled: बच्ची को लापरवाही से पकड़ने पर ट्रोल हुईं देबिना ने दिया करारा जवाब, बोलीं- ‘आपके पास बहुत सवाल हैं...’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 10 May 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
देबिना बनर्जी ने अपने परिवार के साथ शेयर की खबर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की मशहूर अभिनेत्री देबिना बनर्जी हाल ही में मां बनी हैं। देबिना ने 3 अप्रैल को एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने लियाना रखा है। अपनी बेटी के साथ एक वीडियो शेयर करने पर देबिना को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। लोगों ने उन्हें अपनी बेटी को गोद में उठाने के तरीके पर ट्रोल किया था और उन्हें लापरवाह बताया था। अब देबिना ने एक फोटो शेयर कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।
2 of 4
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी
- फोटो : Instagram
दरअसल, देबिना बनर्जी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बेटी लियाना, पति गुरमीत चौधरी, अपनी मां और सास के साथ फोटो शेयर किया है। फोटो में देबिना अपने परिवार के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए देबिना ने ट्रोल्स को भी करारा जवाब दिया है।
3 of 4
देबिना बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
देबिना ने फोटो के साथ लिखा कि आप लोगों के पास बहुत से सवाल हैं कि मैंने अपनी बच्ची को लापरवाही से क्यों पकड़ा था। मैं अपनी सासू मां को आंटी क्यों कहती हूं? और भी बहुत से सवाल...। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि जैसा कि आप सब लोग देख सकते हैं कि मेरे आसपास ऐसे लोग हैं, जो मेरी रक्षा करते हैं और उनका कहना है कि सब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि देबिना ने अपनी बेटी के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपनी बेटी को एक हाथ से ही पकड़े हुए दिखाई दे रही थीं। लोगों को देबिना का बच्ची को इस तरह से पकड़ने का तरीका पसंद नहीं आया था और उन्हें इस बात के लिए जमकर ट्रोल किया था। अब देबिना ने इसी बात का ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।