फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tejasswi Prakash: बैकलेस ड्रेस में तेजस्वी प्रकाश ने दिखाईं ग्लैमरस अदाएं, तस्वीरों से नजरें हटाना है मुश्किल

Tue, 10 May 2022 01:10 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 10 May 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
Tejasswi Prakash Looks in Backless Slit Midi Dress With Karan Kundrra for Lock Upp News in Hindi
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। दोनों की लव स्टोरी से सभी वाकिफ हैं। दोनों की दोस्ती बिग बॉस 15 के सेट पर हुई थी और बाद में दोनों में प्यार हो गया। दोनों को टीवी के सबसे ग्लैमरस कपल में गिना जाता है। तेजस्वी, करण के साथ अपनी जोड़ी के अलावा बोल्ड और सेक्सी स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। तेजस्वी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को अपनी एक्टिविटीज के बारे में बताती रहती हैं। तेजस्वी प्रकाश को हाल ही में कंगना रणौत के शो लॉकअप में भी देखा गया था। इस शो में वह जेल की वार्डन बनकर गई थीं।

Tejasswi Prakash Looks in Backless Slit Midi Dress With Karan Kundrra for Lock Upp News in Hindi
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकअप के बाद से तेजस्वी के कई किलर लुक सामने आए हैं, जिनसे फैंस की नजरें नहीं हट रही हैं। हाल ही में तेजस्वी नीले रंग की ड्रेस में स्पॉट की गईं। इस मिडी ड्रेस में तेजस्वी बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने नीले रंग की बैकलेस ड्रेस कैरी की है। इस ड्रेस में तेजस्वी का फिगर बहुत ही शानदार लग रहा था। सामने से तो ये ड्रेस सिंपल ही थी लेकिन इसकी नेकलाइन राउंड थी। ड्रेस के दोनों तरफ कट लगा हुआ था, लेकिन इसका बैकलेस लुक बहुत की कमाल लग रहा था।

Tejasswi Prakash Looks in Backless Slit Midi Dress With Karan Kundrra for Lock Upp News in Hindi
तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा - फोटो : insta

तेजस्वी के लुक की बात करें तो उन्होंने इस ड्रेस के साथ कोई भी जूलरी नहीं पहनी थी। तेजस्वी ने अपने बालों को खुला और कर्ली किया था। उन्होंने डार्क रेड लिपस्टिक, कोहल्ड आईज और स्लीक आईलाइनर से अपने लुक को कंप्लीट किया था। नीले रंग की इस ड्रेस में तेजस्वी कम्फर्ट फील करती और काफी कूल नजर आ रही थीं। इस दौरान करण कुंद्रा काले रंग के आउटफिट में थे। उन्होंने काले रंग का ब्लेजर और मैचिंग जींस पहनी थी जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tejasswi Prakash Looks in Backless Slit Midi Dress With Karan Kundrra for Lock Upp News in Hindi
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : social media

बता दें कि कुछ दिन पहले तेजस्वी प्रकाश लॉकअप में करण कुंद्रा के साथ नजर आई थीं। इस दौरान कंगना रणौत ने तेजस्वी और करण को स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए बुलाया तो दोनों ने 'एक दो गए हम और तुम' गाने पर परफॉर्मेंस दी थी। कंगना के शो में तेजस्वी ने करण के मोबाइल ज्यादा यूज करने की बात से भी पर्दा उठाया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed