सब्सक्राइब करें

Anushka Sen: Cannes में शिरकत कर चुकीं अनुष्का सेन ने मनाया 23वां जन्मदिन, शेयर की तस्वीरें; फैंस ने दी बधाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 04 Aug 2025 09:48 AM IST
सार

Anushka Sen 23rd Birthday: टेलीविजन अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुष्का सेन का आज 23वां जन्मदिन है। इस खास दिन पर एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ अपने जन्मदिन के खूबसूरत पलों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन
Anushka Sen celebrated her 23rd happy birthday today share photos on social media fans wishes her
अनुष्का सेन - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasen0408
4 अगस्त 2002 को रांची में जन्मी टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने बालवीर, झांसी की रानी और कई टीवी सीरियल्स से दर्शकों का मनोरंजन किया है। अनुष्का एक एक्ट्रेस होने के साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। आज उनके 23वें जन्मदिन पर उन्होंने अपनी शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने फैंस को खुश कर दिया है।
Trending Videos
Anushka Sen celebrated her 23rd happy birthday today share photos on social media fans wishes her
अनुष्का सेन - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasen0408
अनुष्का का पोस्ट
2020 में "मोस्ट स्टाइलिश यंग एक्ट्रेस" का अवार्ड जीत चुकीं अनुष्का सेन ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी कई बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ अनुष्का ने कैप्शन में कुछ लिखा नहीं है बल्कि कई इमेजी के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त जरूर किया है। अनुष्का ने फायर, केक और दिल वाले इमोजी के अलावा भी कई इमोजी बनाए हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anushka Sen (@anushkasen0408)


विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sen celebrated her 23rd happy birthday today share photos on social media fans wishes her
अनुष्का सेन - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasen0408
अनुष्का का लुक
आज अनुष्का ने अपने खास दिन के लिए ब्लैक शॉर्ट ड्रेस को चुना है। अनुष्का ब्लैक शॉर्ट ड्रेस, रेड लिपस्टिक और खुलों बालों में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। कई तस्वीरों में अनुष्का हरे रंग के केक के साथ नजर आ रही हैं। तो कहीं पर एक्ट्रेस फूलों के बुके के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। कई तस्वीरों में अनुष्का अपने डॉगी के साथ मस्ती भरे पोज देती नजर आ रही हैं। इन सभी तस्वीरों के अलावा अनुष्का ने अपने माता-पिता के साथ भी कई तस्वीरें शेयर की हैं। 
Anushka Sen celebrated her 23rd happy birthday today share photos on social media fans wishes her
अनुष्का सेन - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasen0408
फैंस ने दी जन्मदिन की शुभकानाएं
अनुष्का की इन सभी शानदार तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इसके साथ ही अनुष्का को उनके 23वें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो अनु', एक फैन ने लिखा, 'सुंदर लुक', एक फैन ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं', एक फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो अनुष्का दी', एक फैन ने लिखा, 'इस ख़ास दिन पर मैं आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
Anushka Sen celebrated her 23rd happy birthday today share photos on social media fans wishes her
अनुष्का सेन - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasen0408
अनुष्का सेन का करियर
बाकी सेलेब्स की तरह इस साल अनुष्का सेन ने भी Cannes फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरा था। अनुष्का सेन एक भारतीय अभिनेत्री और सोशल मीडिया स्टार हैं, जिन्होंने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 2009 में "यहां मैं घर-घर खेली" से शुरुआत की और "बालवीर" में मीरा के किरदार से लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद अनुष्का ने "देवों के देव... महादेव" और "झांसी की रानी" जैसे धारावाहिकों में भी काम किया। इसके अलावा अनुष्का रियलिटी शो "खतरों के खिलाड़ी सीजन 11" में भी नजर आईं। अनुष्का सेन सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रिय हैं, खासकर इंस्टाग्राम पर, जहां उनके 39.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है, जहां वह अपने व्लॉग्स और जीवन की झलकियां शेयर करती हैं। 

यह भी पढ़ें: Arbaaz Khan: अरबाज खान का आज है 58वां जन्मदिन, भाई सलमान के साथ दी सुपरहिट फिल्में


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed