फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्चना पूरन सिंह को आई 'द कपिल शर्मा शो' की याद, वीडियो पोस्ट कर लिखा, 'लॉकडाउन 2020 से पहले की दुनिया'

Fri, 24 Apr 2020 09:58 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 24 Apr 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
Archana Puran Singh is Missing The Kapil Sharma Show During Lockdown Share Behind The Scene Video
Archana Puran Singh - फोटो : Social Media

लॉकडाउन की वजह से इस वक्त पूरा देश बंद है। जिसकी वजह से सारी फिल्में, टेलीविजन सीरियल्स रियलिटी शो सभी की शूटिंग बंद पड़ी है। सभी सेलिब्रिटीज भी घर पर ही रहकर समय बिता रहे हैं। ऐसे में अब तमाम सेलेब्स को शूटिंग सेट्स और अपना काम याद आ रहा है। हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में जज की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह को भी इस शो की याद सताने लगी है।

Archana Puran Singh is Missing The Kapil Sharma Show During Lockdown Share Behind The Scene Video
Archana Puran Singh - फोटो : twitter

जी हां! अब अर्चना पूरन सिंह को अपने इस शो की याद आने लगी है। तभी तो उन्होंने शो का बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो साझा किया है। अर्चना पूरन सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अर्चना कई वीडियो और पोस्ट साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' के सेट से बिहाइंड द सीन वीडियो फैन्स के साथ साझा कर बताया है कि वो इस शो को और शो की शूटिंग को बेहद मिस कर रही हैं।

Archana Puran Singh is Missing The Kapil Sharma Show During Lockdown Share Behind The Scene Video
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Social Media
अर्चना ने जो वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया है, इस वीडियो में कपिल शर्मा गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। ये शो के सेट का बिहाइंड द सीन वीडियो है। जिसमें शो शुरू होने से पहले कपिल शर्मा वहां बैठी ऑडियंस का गाना गाकर मन बहला रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अर्चना ने लिखा है, 'हमारी शूटिंग की याद आ रही है। #लॉकडाउन2020 से पहले की दुनिया'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

MISS OUR SHOOTS the world before #lockdown2020 #TKSS #pardekepeeche @kapilsharma @bharat_shutterlust @vanky1 @anukalpgoswami @anushree.pardeshi9 @guunjanvm @heeraaroraji_

A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Archana Puran Singh is Missing The Kapil Sharma Show During Lockdown Share Behind The Scene Video
Archana Puran Singh Kapil Sharma - फोटो : instagram

अर्चना के इस वीडियो में उन्होंने शो के राइटर से भी रूबरू करवाया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट कर सभी लोग बता रहे हैं कि वो भी इस शो को बेहद मिस कर रहे हैं। कई यूजर्स बता रहे हैं कि वो इस समय शो के पुराने एपिसोड्स को इंज्वॉय कर रहे हैं। लेकिन उन्हें नए एपिसोड्स का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
Archana Puran Singh is Missing The Kapil Sharma Show During Lockdown Share Behind The Scene Video
चंदन प्रभाकर के साथ अर्चना पूरन सिंह - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि अर्चना इससे पहले भी कई बिहाइंड द सीन वीडियो अपने फैन्स के साथ साझा कर चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने शो में नौकर चंदू बने चंदन का भी सेट पर तैयार होते हुए वीडियो साझा किया था। अर्चना के इन वीडियोज को उनके फैन्स भी काफी पसंद करते हैं। इन दिनों अर्चना अपने घर के वीडियो साझा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति परमीत सेठी क गार्डन में झाड़ू लगाते हुए वीडियो साझा किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed