{"_id":"6153d9c28ebc3e61e84dd37d","slug":"archana-puran-singh-revealed-when-navjot-singh-siddhu-became-punjab-congress-cheif-she-got-flower-bouqets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"द कपिल शर्मा शो: सिद्धू के पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर लोगों ने अर्चना पूरन सिंह को भेजे थे फूल, वजह है मजेदार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
द कपिल शर्मा शो: सिद्धू के पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर लोगों ने अर्चना पूरन सिंह को भेजे थे फूल, वजह है मजेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और होस्ट कपिल शर्मा अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वो अपने शो द कपिल शर्मा शो के जरिए एक बार फिर दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रहे हैं। कपिल अपने शो में आने वाले मेहमानों संग मस्ती तो करते हैं साथ ही शो की जज अर्चना पूरन सिंह को लेकर भी वो ऐसी ऐसी बातें बोल जाते हैं जिससे दर्शकों को जबरदस्त हंसी आती है।
अर्चना पूरन सिंह ने किया था मजेदार खुलासा
ये बात तो सभी जानते हैं कि शो में अर्चना से पहले नवजोत सिंह सिद्धू जज की कुर्सी पर बैठते थे लेकिन उनके जाने के बाद अर्चना को ये काम दिया गया था। इसे लेकर कपिल अक्सर अर्चना को कहते हैं कि वो डरती रहती हैं कि सिद्धू कहीं लौट ना आएं। गौरतलब है कि रविवार के एपिसोड में अर्चना ने खुलासा किया था कि जब सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे तो लोगों ने उनके घर ढेरों फूल भेजे थे। दिलचस्प बात ये है कि अर्चना ने रविवार को ये किस्सा साझा किया और मंगलवार को सिद्धू के इस्तीफे की खबर सामने आ गई।
2 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : facebook.com/sherryontopp
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।हालांकि, उन्होंने कहा है कि वे कांग्रेस में बने रहेंगे। सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे खत में कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के सदस्य बने रहेंगे। 23 जुलाई को उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद से अर्चना पूरन सिंह चर्चा में आ गई हैं।
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रविवार के एपिसोड में नेहा कक्कड़ के आने पर कपिल ने उनसे पूछा कि इंडियन आइडल 12 की कुर्सी पर उनकी बहन ने उन्हें रिप्लेस कर दिया था। इसके बाद खुद कपिल ने कहा कि देखो, 'सारा कुर्सी का खेल है, जब छोड़ के जाओ ना तो अपने ही बंदे को छोड़ कर जाना चाहिए, क्यूं अर्चना मैम'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके जवाब में अर्चना ने कहा कि, 'अगर सिद्धू ने ऐसा फॉलो किया होता तो वो अपनी सीट उनके लिए नहीं छोड़कर जाते। इस पर कपिल ने उन्हें बधाई देते हुआ कहा कि सिद्धू पंजाब कांग्रेस का पदभार संभालने में इतने व्यस्त हैं कि उम्मीद नहीं है कि वो शो में लौटेंगे'। वहीं अर्चना ने खुलासा किया कि जब सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे तो मेरे घर पर लोगों ने खूब फूल भेजे थे'।
विज्ञापन
5 of 5
अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि लोगों ने फूलों के साथ संदेश भेजा था कि, 'अर्चना मैम मुबारक हो क्योंकि वो वहां पर बन गए हैं'। दरअसल लोगों का ये कहना था कि अब सिद्धू पार्टी को लेकर अपना फर्ज पूरा करेंगे तो शो पर लौटेंगे नहीं। ऐसे में अर्चना की कुर्सी को कई नुकसान नहीं होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।