कॉमेडी की दुनिया के बादशाह सुनील ग्रोवर को कौन नहीं जानता। लोगों को हंसाने के लिए सुनील कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। फैन्स भी उन्हें बेहद पसंद करते हैं। टेलीविजन की दुनिया में लोग सुनील को गुत्थी, मशहूर गुलाटी, रिंकू भाभी जैसे नामों से जानते हैं। उनकी कॉमेडी की कोई सीमाएं नहीं होती। किसी भी तरह का किरदार सुनील निभा सकते हैं। लगता है कि सुनील अब दर्शकों को हंसाने के लिए एक बार फिर से मशहूर गुलाटी बनने को तैयार हैं।
फिर से 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आएंगे मशहूर गुलाटी? वायरल हो रहीं सुनील ग्रोवर की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा हम नहीं कह रहे, ऐसा तो खुद सुनील कह रहे हैं। दरअसल हाल ही में सुनील ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि सुनील एक बार फिर से मशहूर गुलाटी बनने को तैयार हैं। सुनील की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on
इन तस्वीरों के जरिए सुनील ने दिखाया है कि वो मशहूर गुलाटी बनने के लिए कैसे तैयार होते थे। हालांकि सुनील ने इस पोस्ट में सीधे तौर पर इस बात की पुष्टि तो नहीं की है कि वो द कपिल शर्मा शो में वापसी कर रहे हैं या नहीं। लेकिन इस पोस्ट को देखकर कयास यही लगाए जा रहे हैं। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में सुनील ने लिखा है, 'मुझे कोई और बनना काफी पसंद है। यह एक खूबसूरत अनुभव होता है जब मैं इसे सही से कर पाता हूं। स्टेज लाइव इवेंट के लिए तैयार हो रहा हूं।'
बता दें कि कुछ दिन पहले सुनील ने अपने कैरेक्टर रिंकू भाभी के किरदार की तस्वीरें भी साझा की थीं। सुनील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर बताया था कि वो कैसे अपने कैरेक्टर के लिए तैयार होते हैं। सुनील ने कुल 7 तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की थीं। इन तस्वीरों में एक-एक करके उन्होंने दिखाया था कि कैसे वो सुनील से गुत्थी/रिंकू भाभी बनते हैं।
View this post on Instagram
Had to cover my beard. How for a live show the transformation happened! Check it one by one ! Yo!
A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on
हाल ही में सुनील ग्रोवर टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आए थे। सुनील यहां गुत्थी बनकर पहुंचे थे और जमकर मस्ती की थी। सुनील ने गुत्थी बनकर सो के दौरान सलमान खान से शादी की और सलमान के साथ ही ऑडियंस को भी जमकर हंसाया था।