Chum Darang: सीएम पेमा खांडू ने किया चुम दरांग का सपोर्ट, बिग बॉस 18 के टॉप 9 में पहुंचने पर जाहिर की खुशी
अरुणाचल प्रदेश की सीएम पेमा खांडू ने बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट चुम दरांग को टॉप 9 में शामिल होने पर बधाई दी है। उन्होंने चुम के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने लिखा, "मुझे यह जानकर खुशी हुई कि अरुणाचल प्रदेश की बेटी पासीघाट की चुम दरांग रियलिटी शो #BiggBoss18 के शीर्ष 9 में पहुंच गई है। उसके साथ अपनी एकजुटता दिखाएं और चुम को वोट देना न भूलें। मुझे उम्मीद है कि वह एक विजेता होगी और आने वाले वर्षों में कई मील के पत्थर हासिल करेगी। चुम दरांग को मेरी शुभकामनाएं।"
उनकी टीम ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "मुझे यह जानकर खुशी हुई कि अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट की बेटी चुम दरांग रियलिटी शो बिग बॉस 18 के शीर्ष 9 में पहुंच गई है। उसके साथ अपनी एकजुटता दिखाएं और चुम को वोट देना न भूलें। मुझे उम्मीद है कि वह विजेता बनेगी और आने वाले वर्षों में कई मील के पत्थर हासिल करेगी। चुम दरांग को मेरी शुभकामनाएं।"
अरुणाचल प्रदेश की चुम दरांग ने बिग बॉस 18 में शानदार पोस्ट की है। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश बल्कि पूरे देश से प्रशंसा अर्जित की। बिग बॉस में हाल ही में टिकट टू फिनाले के लिए विवियन और चुम को एक टास्क में देखा गया। इस टास्क के दौरान हुई खींचा तानी में चुम को चोट लगी, इसके बाद बिग बॉस ने ये टिकट विवियन से लेकर चुम को दी। चुम ने इसे स्वीकार करने से विनम्रतापूर्वक मना कर दिया।