फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gurucharan Singh: 'तारक मेहता' के 'सोढ़ी' की हालत गंभीर, कई दिनों से खाना-पानी बंद, दोस्त ने किया खुलासा

Fri, 10 Jan 2025 10:35 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 10 Jan 2025 10:35 AM IST
सार

गुरुचरण के दोस्त भक्ति सोनी ने खुलासा किया है कि गुरुचरण सिंह लगातार 19 दिनों तक बिना भोजन या पानी के रहे, जिसके कारण वे बेहोश हो गए है और उनकी हालत बिगड़ गई है।

विज्ञापन
TMKOC Gurucharan Singh went without food or water for 19 days his condition worsens reveals actor friend
गुरुचरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता गुरुचरण सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  हाल ही में, अभिनेता की दोस्त भक्ति सोनी ने उनके स्वास्थ्य पर एक चिंताजनक अपडेट साझा किया, जिसमें बताया गया कि उन्होंने खाना-पीना बंद कर दिया है। उनके परिवार से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है क्योंकि उन्होंने अपने फोन बंद कर दिए हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अभिनेता संन्यास लेना चाहते थे।

 
TMKOC Gurucharan Singh went without food or water for 19 days his condition worsens reveals actor friend
गुरुचरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

गुरुचरण की हालत गंभीर
हाल ही में, टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक साक्षात्कार में भक्ति सोनी ने गुरुचरण सिंह के स्वास्थ्य के बारे खुलासा करते हुए उन्होंने कहा, "उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है और उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत फिर से खराब होने के बाद, उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इस समय उनका इलाज चल रहा है।"
 

TMKOC: अस्पताल में भर्ती हुए 'तारक मेहता...' के 'सोढ़ी', वीडियो साझा कर बोले- हालत बहुत ज्यादा खराब है

 

TMKOC Gurucharan Singh went without food or water for 19 days his condition worsens reveals actor friend
गुरुचरण सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

19 दिनों से खाना-पीना बंद
भक्ति सोनी ने आगे बताया कि गुरुचरण सिंह लगातार 19 दिनों तक बिना भोजन और पानी के रहे, जिसके कारण उन्हें होश नहीं रहा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया और वापस आने के बाद उन्होंने काम खोजने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। उन्होंने कहा कि वह निराश महसूस कर रहे थे और उन्होंने सांसारिक जीवन त्यागने और संन्यास लेने पर भी विचार किया।

Salman Khan: जब सलमान खान ने इस क्रिकेटर के साथ मिलकर उड़ाया विवेक ओबेरॉय का मजाक, बोले- उनकी जिंदगी छोटी....

विज्ञापन
विज्ञापन
TMKOC Gurucharan Singh went without food or water for 19 days his condition worsens reveals actor friend
गुरुचरण सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

गुरुचरण पर था कर्ज
उन्होंने यह भी खुलासा किया कि गुरुचरण की आर्थिक स्थिति काफी खराब है, उन पर 1.2 करोड़ रुपये का कर्ज है। उन्होंने यह भी बताया कि वह पारिवारिक मुद्दों से परेशान हैं, जिसने उनकी मानसिक सेहत पर असर डाला है। उन्होंने कहा, "उन पर करीब 1.2 करोड़ रुपये का कर्ज था। हालांकि, उनके पिता के पास 55 करोड़ रुपये की संपत्ति है। दुर्भाग्य से, किरायेदारों के घर खाली नहीं करने के कारण विवाद चल रहा है। अगर मामला सुलझ जाता है और संपत्ति बिक जाती है, तो वह अपना कर्ज चुकाने में सफल हो जाएंगे।"

विज्ञापन
TMKOC Gurucharan Singh went without food or water for 19 days his condition worsens reveals actor friend
गुरुचरण सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @sodhi_gcs

गुरुचरण ने साझा किया था वीडियो
पिछले दिनों गुरुचरण सिंह ने पहले अस्पताल के बिस्तर से एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बात की थी। हालांकि उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने के पीछे का कारण नहीं बताया, लेकिन उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत बहुत खराब हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed