{"_id":"677e5f79bfa5f731150209df","slug":"bigg-boss-18-bigg-boss-contestants-fought-with-salman-khan-kashish-kapoor-rubina-dilaik-hina-khan-2025-01-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 18: कशिश से पहले सलमान खान से भिड़ चुके हैं ये कंटेस्टेंट, कुछ ने तो करियर से भी धोया हाथ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 18: कशिश से पहले सलमान खान से भिड़ चुके हैं ये कंटेस्टेंट, कुछ ने तो करियर से भी धोया हाथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 09 Jan 2025 06:16 PM IST
सार
छले दिनों 'बिग बॉस 18' में वाइल्ड कार्ड एंट्री कशिश कपूर ने भी सलमान से तीखी बहस की। अब उनके बाहर आने के बाद लोगों का कहना है कि उन्हें सलमान को जवाब देने का नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बिग बॉस शो न केवल सलमान खान की वजह से फेमस है बल्कि अभिनेता के गुस्से को लेकर भी काफी लोकप्रिय है। ऐसा माना जाता है कि शो में जो भी कंटेस्टेंट भाईजान से पंगा लेता है, उसका करियर खत्म हो जाता है। पिछले दिनों 'बिग बॉस 18' में वाइल्ड कार्ड एंट्री कशिश कपूर ने भी सलमान से तीखी बहस की। अब उनके बाहर आने के बाद लोगों का कहना है कि उन्हें सलमान को जवाब देने का नुकसान झेलना पड़ेगा। तो आज की इस खबर में हम आपको उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सलमान खान से शो के दौरान बहस कर चुके हैं।
2 of 6
कशिश कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कशिश कपूर
'बिग बॉस 18' में कशिश का गेम हर किसी को काफी पसंद आ रहा था, लेकिन उनके अचानक एविक्शन से हर कोई हैरान है। वीकेंड के वार पर कशिश ने अविनाश पर उनके साथ फ्लर्ट करने का आरोप लगाया था। सलमान ने कहा कि कशिश ने अविनाश के साथ फ्लर्ट किया और वो फ्लो में बहे जा रहे था। अभिनेता ने कहा, 'एंगल तो आप बनाने गई थीं मैडम। फ्लर्ट आप कर रही थीं तो घटिया वो कैसे हुआ।' इस पर कशिश ने अपनी बात रखनी चाही और भाईजान से एक सेकंड का वक्त मांगा, लेकिन सलमान ने देने से मना कर दिया। इसके बाद कशिश ने जवाब में फाइन कह दिया, उनका यही एटीट्यूड सलमान को बिल्कुल भी नहीं भाया।
3 of 6
रुबीना दिलैक
- फोटो : इंस्टाग्राम
रुबीना दिलैक
'बिग बॉस 14' में रुबीना दिलैक ने भी सलमान से बहस की थी। शो के दौरान भाईजान ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी और कहा था, 'सामान पैक कीजिए और चले आइए बाहर।' इस पर रुबीना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि शो में उनका अपमान किया जा रहा है। अभिनेत्री को इस बात का दुख था कि उनके पति को सलमान सामान कहकर बुला रहे थे। रुबीना ने सलमान को जवाब देते हुए कहा था कि आप ने जो भी कहा है, वो मेरे लिए अपमानजनक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अरहान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @arhaankhaan
अरहान खान
अरहान खान भी बिग बॉस के 13वें सीजन में भाईजान से भिड़ चुके हैं। दरअसल शो में अरहान ने अपनी शादी और बच्चों की बात छुपा कर रखी थी। इसे लेकर सलमान उन पर खूब बरसे थे और उन्हें शो से बाहर भी निकाल दिया था। बाहर निकलकर अरहान खान ने सलमान खान के खिलाफ खूब बयानबाजी की थी।
विज्ञापन
5 of 6
गौहर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @gauaharkhan
गौहर खान
बिग बॉस 14 के दौरान गौहर खान भी सलमान खान से उलझ चुकी हैं। उस समय गौहर और कुशाल टंडन एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कुशाल का सपोर्ट करते वक्त गौहर ने सलमान खान से ऊंची आवाज में बात कर ली थी। इसके बाद लोगों को लगा कि गौहर का करियर खत्म हो गया है, लेकिन अभिनेत्री शो के बाद 'झलक दिखला जा 11' और 'फौजी 2' में नजर आईं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।