फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DID Little Master: लता मंगेशकर को याद कर भावुक हुईं आशा भोसले, बोलीं- दीदी हमेशा मेरे साथ हैं

Wed, 20 Apr 2022 06:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 20 Apr 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Asha bhosle gets emotional after remembering his sister lata mangeshkar in dance india dance little master
आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया

स्वर कोकिला अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वह अपने गानों के जरिए आज भी अपने फैंस के बीच मौजूद हैं। लता मंगेशकर की आवाज सुनकर उनके चाहने वाले अक्सर भावुक हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ डांस इंडिया लिटिल मास्टर्स के सेट पर जब उनकी छोटी बहन आशा भोसले इस शो में पहुंचीं। आशा को देखकर वहां मौजूद सभी लोगों को लता मंगेशकर की याद आ गई। आशा भी अपनी बड़ी बहन के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गईं।

Asha bhosle gets emotional after remembering his sister lata mangeshkar in dance india dance little master
आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया

 जी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आशा भोसले अपनी बड़ी बहन को श्रद्धांजलि देती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, प्रोमो में एक कंटेस्टेंट ने लता बनकर परफॉर्म करती हुई नजर आ रही हैं। इस एक्ट को देखने के बाद आशा भावुक हो जाती हैं और रुमाल से अपने आंसू छिपाने लगती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ZEE TV (@zeetv)

Asha bhosle gets emotional after remembering his sister lata mangeshkar in dance india dance little master
आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया

जी टीवी ने इस प्रोमो वीडियो के साथ बताया है कि यह एपिसोड पूरी तरह से लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए है। जी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, 'जी टीवी के मंच पर मनेगी ऐसी ऐतिहासिक शाम जहां आशा भोसले की मौजूदगी में डांस के जरिए लता मंगेशकर को किया जाएगा याद। देखिए डीआईडी लिटिल मास्टर 23 अप्रैल रात नौ बजे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Asha bhosle gets emotional after remembering his sister lata mangeshkar in dance india dance little master
आशा भोसले-मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी आशा भोसले के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। यह तस्वीर डीआईडी के सेट की है। मौनी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'डीआईडी के सेट पर आपसे मिलकर आपके साथ वक्त गुजार कर मेरा सपना सच हो गया है। यह एक संगीतमय दिन था जो आपकी मधुर आवाज और लता जी की यादों से भरा था। वो हम सब के साथ हमेशा रहेंगी। हम आप दोनों से बहुत प्यार करते हैं।' 


 
विज्ञापन
Asha bhosle gets emotional after remembering his sister lata mangeshkar in dance india dance little master
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इसी साल 8 जनवरी को लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। इसके बाद उन्हें ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती चली गई और 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed