'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में आसिम रियाज के सफर की सभी ने खूब तारीफ की थी। शो में सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा अगर दर्शकों को कोई रास आ रहा था वो आसिम ही थे। इस शो का हिस्सा बनने से पहले आसिम रियाज (Asim Riaz) को लोग ज्यादा जानते भी नहीं थे लेकिन बिग बॉस ने उन्हें इतना मशहूर कर दिया कि आज हर कोई आसिम को बखूबी जानता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर आसिम की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें आसिम आमिर खान के 'गजनी' लुक में नजर आ रहे हैं। खास बात है कि इस तस्वीर में आसिम के शरीर पर वो ताने लिखे हैं जो उन्हें शो के दौरान कंटेस्टेंट्स ने दिए थे।
'बिग बॉस' के सफर को बयां कर रही आसिम की ये तस्वीर, शरीर पर लिखे ताने और आंखों से बह रहा खून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर को सुमित नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर साझा किया है। तस्वीर में आसिम की आंखों से खून बह रहा है और मुंह पर एक पट्टी लगी है जिस पर लिखा है स्टॉप। इसके अलावा अभिनेता के शरीर पर कुछ बातें भी लिखी हुई हैं। ये बातें वो ताने हैं जो शो के दौरान उन्हें कंटेस्टेंट्स दिया करते थे।
"I'm hurt
But ain't broken.
Helpless
Yet smiling.
They mute my voice
But can't mute my emotions.
I'll survive and conquer
and I'll come out as a champion.."
Pretty Dark
For my Champ @imrealasim
This one made me pretty emotional.
Like, RT n tag @realumarriaz
Show some love :) pic.twitter.com/CfOwXbNDtH
आसिम रियाज की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस तस्वीर के जरिए ये दिखाने की कोशिश की है कि उनका शो में सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। बावजूद इसके उन्होंने शो को दमदार तरीके से खेला और अपनी रणनीति और अदाओं से सभी को कायल बना दिया। आसिम की इस तस्वीर पर कई और यूजर्स भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- 'वो एक चैम्पियन है। बहुत सारा प्यार आसिम।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'ये पोस्टर बहुत कुछ कहता है।' वहीं एक तीसरे यूजर ने लिखा- 'वो जन्म से राजा नहीं है लेकिन उसने आसिम रियाज को बनाया है। वो अकेला ही सबके लिए काफी है।' आपको बता दें, 'बिग बॉस' के दौरान ही आसिम की हिमांशी खुराना से लव स्टोरी शुरू हुई थी जो अब भी बरकरार है।
He is a champion.
Love u Asim#MainBhiAsimKiGF
कुछ दिन पहले आसिम और हिमांशी एक दूसरे से मिलने चंडीगढ़ गए थे लेकिन अब लॉकडाउन की वजह से हालात को देखते ही उन्होंने अपने घर पर ही रुकना बेहतर समझा। आसिम और हिमांशी एक दूसरे से नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में उन्होंने वीडियो कॉल का सहारा लिया है और वीडियो कॉल के जरिए ही बातचीत कर रहे हैं। इसका इशारा हिमांशी के एक पोस्ट से हुआ था।
अभिनय छोड़ नर्स बन गईं ये अभिनेत्री, कोरोना से पीड़ित लोगों की ऐसे कर रहीं सेवा