फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रामायण' के दोबारा टेलीकास्ट पर बिगड़े इस अभिनेत्री के बोल, सोशल मीडिया पर हो रही गिरफ्तारी की मांग

Sun, 29 Mar 2020 08:28 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 29 Mar 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
Tv actress Kavita Kaushik troll as she compared Ramayan with adult film
Kavita Kaushik and Ramayan - फोटो : twitter

'रामायण' (Ramayan) के दोबारा प्रसारण से दर्शक काफी खुश हैं। 28 मार्च से डीडी नेशनल पर इसका प्रसारण जैसी ही शुरू हुआ तो लोगों की आंखें भी नम हो गई। यहां तक कि सोशल मीडिया पर रामायण भी ट्रेंड करने लगा। 'रामायण' के प्रसारण पर जहां सभी लोग खुश हैं वहीं एक अभिनेत्री ने 'रामायण' के दोबारा टेलीकास्ट होने पर ऐसा बयान दे दिया जिसकी वजह से उनकी गिरफ्तारी की मांग उठ रही है।

Tv actress Kavita Kaushik troll as she compared Ramayan with adult film
kavita kaushik - फोटो : instagram

इस अभिनेत्री का नाम कविता कौशिक (Kavita Kaushik) है। कविता ने ट्विटर पर 'रामायण' के दोबारा शुरू होने पर कटाक्ष करते हुए लिखा- 'खुद तो पार्लियामेंट में एडल्ट फिल्में देखते हैं और हमको रामायण देखने को कह रहे हैं।' कविता का यह बयान ट्रोलर्स को पसंद नहीं आया और वो सोशल मीडिया पर 'रामायण' की एडल्ट फिल्मों से तुलना करने पर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
 

Tv actress Kavita Kaushik troll as she compared Ramayan with adult film
Kavita Kaushik - फोटो : social media

एक यूजर ने ट्वीट किया- 'दिल्ली पुलिस इसे गिरफ्तार करो इसने रामायण की एडल्ट फिल्मों से तुलना की है। ये सही नहीं है अब ये बात धर्म पर आई है।' दूसरे यूजर ने कमेंट किया- 'अरे अच्छा शो है। बाकी लोग पार्लियामेंट में कुछ भी देखें, अपने को तो रामायण देखने का चांस मिल रहा है। इसकी भी खुशी मनाओ दीदी।'





 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv actress Kavita Kaushik troll as she compared Ramayan with adult film
महाभारत और रामायण के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

तीसरे यूजर ने ट्वीट किया- 'तुमसे कौन कह रहा है देखने को। तुम इतनी महत्वपूर्ण हो नहीं। पता भी है डीडी कौन से चैनल नंबर पर आता है। बेकार के ट्वीट मत करो। इस समय का सही इस्तेमाल करो।' 

विज्ञापन
Tv actress Kavita Kaushik troll as she compared Ramayan with adult film
prakash javdekar - फोटो : PTI

आपको बता दें, सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर दो दिन पहले ही 'रामायण' के दोबारा टेलीकास्ट होने का एलान किया था। इसके बाद से ही दर्शक रामायण देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 'रामायण' के अलावा 'महाभारत' का भी दोबारा टेलीकास्ट शुरू हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से जरूरी सेवाओं के अलावा सभी कुछ लॉकडाउन है। फिल्मों और टीवी सीरियल्स की भी शूटिंग बंद हो गई है। इसकी वजह से सरकार ने बेहतर मनोरंजन के उद्देश्य से इन शोज को प्रसारण दोबारा शुरू किया है। 

दूरदर्शन पर सर्कस, ब्योमकेश बख्शी की वापसी, आज से फिर शुरू होगा इन धारावाहिकों का प्रसारण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed