'बिग बॉस 13' में आसिम रियाज के सफर की सबने तारीफ की। सोशल मीडिया हो या फिल्म फिल्मी और टीवी सितारे सभी ने उनका पूरा साथ दिया। इस बीच आसिम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। आसिम का ये पोस्ट वायरल हो रहा है।
ताने देने वालों को आसिम रियाज का करारा जवाब, बोले- 'मैंने ये कारनामा कर दिखाया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसिम ने इस पोस्ट में लिखा- 'मैं हमेशा से अपनी जिंदगी में ये मकाम पाना चाहता था। मुझसे कहा गया कि, मैं कुछ भी नहीं कर पाऊंगा। अब वही लोग मुझको बधाई देते हैं और कहते हैं कि, तुमने इस मकाम को पाने के लिए बहुत मेहनत की है।'
आसिम ने आगे लिखा- 'ऐसे लोग कभी मेहनत पर विश्वास नहीं करते हैं। ये लोग केवल नफरत करते हैं। ऐसे लोगों से मैं केवल एक ही बात कहना चाहता हू्ं कि, हम समय के साथ-साथ बदलते हैं। जैसे मैंने ये कारनामा कर दिखाया है। दरअसल, बिग बॉस के दौरान आसिम को कई ताने सुनने को मिले थे। उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था लेकिन उन्होंने अपनी रणनीति और खेल से सबका दिल जीता।'
A post shared by Asim Riaz (@asimriaz77.official) on
आसिम रियाज की हाल ही में एक तस्वीर वायरल हुई जो उनके फैन ने साझा की थी। तस्वीर में आसिम की आंखों से खून बह रहा था और मुंह पर एक पट्टी लगी थी जिस पर लिखा था स्टॉप। इसके अलावा अभिनेता के शरीर पर कुछ बातें भी लिखी हुई थीं। ये बातें वो ताने थे जो शो के दौरान उन्हें कंटेस्टेंट्स दिया करते थे।
आसिम की इस तस्वीर पर कई और यूजर्स भी प्रतिक्रियाएं भी दी थीं। एक यूजर ने लिखा था- 'वो एक चैम्पियन है। बहुत सारा प्यार आसिम।' दूसरे यूजर ने लिखा था- 'ये पोस्टर बहुत कुछ कहता है।' वहीं एक तीसरे यूजर ने लिखा था- 'वो जन्म से राजा नहीं है लेकिन उसने आसिम रियाज को बनाया है। वो अकेला ही सबके लिए काफी है।'
पहली बार पोते के साथ 'रामायण' देख रहे टीवी के 'राम', मन को खुश कर देगी ये वायरल तस्वीर