फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: क्या 'तारक मेहता' में होगी दिशा वकानी की वापसी? असित मोदी बोले- दयाबेन के लिए...

Wed, 08 Jun 2022 10:47 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 08 Jun 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Asit Modi Said Disha Vakani Will Not Return To Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, will have new Dayaben soon
असित मोदी, दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर है। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया था, जिसे देख फैंस काफी खुश हो गए थे। प्रोमो में एक बार फिर दयाबेन की गोकुलधान सोसायटी में वापसी दिखाई गई थी। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि शो में दिशा वकानी दयाबेन के किरदार में वापसी करने जा रही हैं, लेकिन अब शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने बताया है कि दिशा की शो में वापसी नहीं होने जा रही है।

Asit Modi Said Disha Vakani Will Not Return To Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, will have new Dayaben soon
असित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान असित मोदी ने कहा, 'शो में दयाबेन का किरदार तो लौटने वाला है, लेकिन इसे दिशा वकानी नहीं निभाएंगी। दिशा की रिप्लेसमेंट के लिए ऑडिशन जारी हैं और जल्द ही कोई नई अभिनेत्री दयाबेन का किरदार निभाने के लिए मिल जाएगी।' जब असित मोदी से पूछा गया कि दिशा ने शो को पांच साल पहले छोड़ दिया था, तो ऐसे में उनका रिप्लेसमेंट लाने में इतने समय कैसे लगा? इस पर असित मोदी ने कहा, 'दिशा ने शादी के बाद भी हमारे साथ कुछ वक्त तक काम किया था। इसके बाद उन्होंने अपने बच्चे के लिए ब्रेक लिया। उन्होंने कभी शो को छोड़ा नहीं था।'

Asit Modi Said Disha Vakani Will Not Return To Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, will have new Dayaben soon
असित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद थी कि दिशा वापस आ जाएंगी, लेकिन फिर कोरना आया और लॉकडाउन लग गया। ऐसे में शूटिंग के दौरान बहुत सी बंदिशे थी और दिशा को वापस शूटिंग शुरू करने में डर लग रहा था। दिशा का शो से काफी पुराना रिश्ता था, ऐसे में हमने इंतजार करने का फैसला लिया था। आज भी दिशा ने आधिकारिक तौर पर शो को नहीं छोड़ा है। वह अभी भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं। दिशा हाल ही में दोबारा मां बनी हैं, ऐसे में वह शो में वापसी नहीं कर सकती। इसी को देखते हुए नई दयाबेन के लिए ऑडिशन चल रहे हैं और जल्द ही दयाबेन शो में लौट आएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Asit Modi Said Disha Vakani Will Not Return To Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, will have new Dayaben soon
दिशा वकानी (दयाबेन) - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि दिशा वकानी पिछले पांच साल से शो से दूरी बनाए हुए हैं। उन्होंने 2017 में अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान शो को छोड़ा था। वहीं, मई में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। दिशा को दयाबेन के किरदार में फैंस काफी पसंद करते हैं और अब उन्हें नई दयाबेन का इंतजार हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed