फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV: छोटे परदे के दर्शकों को खूब भा रही इस धारावाहिक की कॉमेडी, सेट पर मना दो सौ एपिसोड पूरे होने का जश्न

Tue, 04 Jan 2022 06:20 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 04 Jan 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
Aur Bhai Kya Chal Raha Hai comedy serial cast celebrating the completion of two hundred episodes on the sets
'और भाई क्या चल रहा है' सीरियल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एण्डटीवी के सिचुएशनल कॉमेडी शो ‘और भई क्या चल रहा है?’ ने अपने लखनवी अंदाज और एक ही हवेली में रह रहे सांस्कृतिक रूप से एक दूसरे के बिल्कुल विपरीत मिश्रा व मिर्जा परिवारों के बीच मजेदार नोंकझोंक के दो सौ एपिसोड पूरे कर लिए हैं। शो की इस कामयाबी पर इसके कलाकारों ने जमकर जश्म मनाया। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पार्टी की और सेट पर ही इस शानदार केक भी काटा।

Aur Bhai Kya Chal Raha Hai comedy serial cast celebrating the completion of two hundred episodes on the sets
'और भाई क्या चल रहा है' सीरियल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धारावाहिक ‘और भई क्या चल रहा है?’ में रमेश प्रसाद मिश्रा की भूमिका निभा रहे अंबरीश बॉबी कहते हैं, ‘‘एक ऐसे दिलचस्प शो का हिस्सा बनने का मौका पाना, सेट पर एक बेहतरीन परिवार का मिलना और शो के जरिये घर-घर में पहचान बनाना, इन सारी बातों ने इस सफर को और भी खास बना दिया है। इस शो में रमेश प्रसाद मिश्रा के रूप में मेरे अभिनय के लिए मुझे हाल ही में पुरस्कार मिला तो मेरी खुशी का ठिकाना ही नहीं था। मैं उन सभी लोगों का आभारी हूं,जो हमारा शो देखते हैं और हमें इतना ज्यादा प्यार करते हैं और हमारी पूरी टीम की तारीफ करते हैं। वर्ष 2022 में, हम मनोरंजन के स्तर को और भी बढ़ाना जारी रखेंगे और एक-के-बाद-एक मजेदार एपिसोड्स से मनोरंजन करते रहेंगे।”

Aur Bhai Kya Chal Raha Hai comedy serial cast celebrating the completion of two hundred episodes on the sets
'और भाई क्या चल रहा है' सीरियल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शांति मिश्रा की भूमिका निभा रहीं फरहाना फातेमा कहती हैं, ‘‘ऐसा लगता है जैसे हमने यह शो कल ही शुरू किया था। और देखिये आज हम इसके 200 एपिसोड पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। यह कहते हुए मुझे बहुत गर्व होता है कि मै ऐसे खूबसूरत शो का हिस्सा हूं जो दोस्तों और परिवारों को एक साथ लाता है और उन्हें खूब हंसाता है। लोग मुझे शांति के नाम से जानते हैं और मैं जहां भी जाती हूँ, बतौर एक एक्टर यह मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है। मुझे हमेशा से पता था कि इस शो में बड़ी संभावना है, क्योंकि इसका अंदाज लखनवी है, जिसे दर्शक ज्यादा से ज्यादा देखना चाहते हैं। इसके अलावा मिश्रा और मिर्ज़ा परिवारों की दोस्ताना नोंक-झोंक हर किसी को असल जिन्दगी में अपने पड़ोसी के साथ अपने रिश्ते की याद दिलाती है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
Aur Bhai Kya Chal Raha Hai comedy serial cast celebrating the completion of two hundred episodes on the sets
'और भाई क्या चल रहा है' सीरियल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं धारावाहिक ‘और भई क्या चल रहा है?’ में ज़फर अली मिर्ज़ा की भूमिका निभा रहे पवन सिंह ने कहा, ‘‘जब मुझे यह रोल आॅफर किया गया और कहानी बताई गई, तब मैं बहुत उत्साहित था और मैंने फौरन हां कह दी। तब से ही मैं इस बड़े मौके के लिये अपनी किस्मत का शुक्रिया अदा कर रहा हूं। इस शो के अलावा मुझे लखनऊ शहर और उसके लोगों से भी प्यार हो गया है। इस शो ने निजी और पेशेवर, दोनों तरीकों से तरक्की करने में मेरी मदद की है। इसके 200 एपिसोड पूरे होने पर मैं बहुत ज्यादा खुश हूं कि हमने यह बेहतरीन उपलब्धि हासिल की है और इससे मुझे प्रशंसकों का मनोरंजन करते रहने की प्रेरणा मिलती है।’’

विज्ञापन
Aur Bhai Kya Chal Raha Hai comedy serial cast celebrating the completion of two hundred episodes on the sets
'और भाई क्या चल रहा है' सीरियल - फोटो : सोशल मीडिया

उधर, शो में सकीना मिर्ज़ा की भूमिका निभा रहीं आकांक्षा शर्मा ने कहा, ‘‘जिस दिन मैं ‘और भई क्या चल रहा है?’ के सेट पर गई, तभी से मेरी जिन्दगी पूरी तरह बदल गई है! मुझे यह मौका देने के लिये मैं मेकर्स और चैनल का जितना धन्यवाद करूं, कम है। अपनी कड़ी मेहनत से हमने यह डबल सेंचुरी लगाई है। हम मनोरंजन, हंसी और हंगामे से भरपूर 200 एपिसोड और या कहें कि उससे भी और ज्यादा एपिसोड लाने का वादा करते हैं।’’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed