{"_id":"5fad4ca68ebc3e5bc527e8e2","slug":"balika-vadhu-avika-gor-confirms-relationship-with-milind-chandwan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अविका गौर ने किया प्यार का इजहार, पहली बार ब्वॉयफ्रेंड के साथ साझा की तस्वीर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अविका गौर ने किया प्यार का इजहार, पहली बार ब्वॉयफ्रेंड के साथ साझा की तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 12 Nov 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अविका गौर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन धारावाहिक बालिका वधु में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर अब 23 साल की हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले वह अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में आई थीं। लेकिन अब अविका ने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें साझा कर रिश्ते पर मुहर लगा दी है।
2 of 6
अविका गौर, मिलिंद चंदवानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अविका गौर ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए प्यार का इजहार कर दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ दो प्यारी तस्वीरें साझा कर खुशखबरी दी है। अविका ने बताया है कि टीवी शो रोडीज फेम मिलिंद चंदवानी को डेट कर रही हैं।
3 of 6
अविका गौर, मिलिंद चंदवानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
बताया जा रहा है कि अविका गौर और मिलिंद चंदवानी इन दिनों गोवा में हैं और एक दूसरे के साथ वक्त बिता रहे हैं। अभिनेत्री ने जो तस्वीरें साझा की हैं उसमें दोनों समुंदर किनारे एक रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अविका ने एक नोट भी लिखा है जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अविका गौर
- फोटो : Instagram: @avikagor
नोट में अविका ने लिखा, 'मेरी प्रार्थनाओं का उत्तर मिल गया है। मुझे अपनी जिंदगी का प्यार मिल गया है। ये दयालु इंसान मेरा है और हमेशा के लिए मैं उसकी हूं। हम सभी एक ऐसे साथी के लायक हैं जो हमें समझता है, हम पर विश्वास करता है, हमें प्रेरणा देता है, हमारे बढ़ने में मदद करता है और वास्तव में हमारी परवाह करता है। लेकिन, हम में से ज्यादातर को लगता है कि ऐसा साथी मिलना असंभव है।'
विज्ञापन
5 of 6
अविका गौर
- फोटो : फाइल
अविका ने आगे लिखा, 'इसलिए ये मुझे सपने जैसा लगता है। लेकिन ये सच है। मैं आप सभी के लिए प्रार्थना करूंगी। मैं चाहती हूं आप सब भी वैसा ही महसूर करें जैसा आज मैं कर रही हूं। परम आनंद, प्यार की भरमार। मुझे ये अनुभव देने के लिए भगवान का शुक्रिया। यह अनुभव मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा होगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।