फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूरे सीजन TRP के मामले में फुस्स रहा 'बिग बॉस 11', इन बच्चों के आगे टिक ना पाए सलमान खान

Sat, 06 Jan 2018 12:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Jan 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
barc report 52nd week trp rating bigg boss 11 at 10th number
salman khan

बिग बॉस के सीजन 11 में अर्शी के घर से बाहर जाने के बाद इस शो की टीआरपी पर भी असर पड़ता दिख रहा है। इस हफ्ते ना तो घरवालों के ड्रामे और ना ही शिल्पा के आंसुओं का फायदा मिला। ऐसा लग रहा है दर्शकों का सलमान के इस शो में दिलचस्पी घट रही है।



पढ़ें: Bigg Boss में जाकर प्रियांक से किया था ब्रेकअप, अब इस कंटेस्टेंट के साथ दिखेंगी दिव्या अग्रवाल

barc report 52nd week trp rating bigg boss 11 at 10th number
Salman Khan

दरअसल, 52वें हफ्ते के लिए टेलीविजन की दुनिया की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। बार्क रिपोर्ट पर नजर डालें तो टीआरपी रेटिंग्स में सलमान खान के इस शो को टॉप 10 में आखिरी पायदान पर जगह मिली जबकि पिछले हफ्ते ये शो 9वें नंबर पर था। जबकि सोनी पर आने वाले रियलिटी शो 'सुपर डांसर 2' ने जबरदस्त बढ़त बनाते हुए पांचवें नंबर पर जा पहुंचा है।

barc report 52nd week trp rating bigg boss 11 at 10th number
Kundali Bhagya

सीरियल 'कुंडली भाग्य' फिर से टॉप पर आ गया है। जबकि पिछले हफ्ते सीरियल 'ये है मोहब्बतें' पहले पायदान पर था। साल 2017 की आखिरी टीआरपी में 'कुंडली भाग्य' को ही पहला स्थान मिला है। 
दरअसल, 51वें हफ्ते में एक बड़ा उलटफेर हुआ था जब सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में इशिता की मौत का ड्रामा रचे जाने के कारण शो की टीआरपी ने ऐसा जम्प मारा था कि सीरियल नंबर वन पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
barc report 52nd week trp rating bigg boss 11 at 10th number
Kundali bhagya

इस बार की रेटिंग्स में श्रद्धा आर्या, धीरज धूपर, मानित जोउरा और अंजुम फकीह स्टारर 'कुंडली भाग्य' को 7269 अंक मिले हैं। वहीं, सीरियल 'कुमकुम भाग्य' अब 7011 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। आगे की स्लाइड्स में देखिए कौन सा शो किस पायदान पर रहा।

विज्ञापन
barc report 52nd week trp rating bigg boss 11 at 10th number
Yeh Hai Mohabbatein

यहां देखिए शहरी क्षेत्रों में कौन से शो किस पायदान पर हैं।
 
टॉप शो (शहरी)
1. कुंडली भाग्य
2. कुमकुम भाग्य
3. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
4. ये है मोहब्बतें
5. सुपर डांसर 2
6. उड़ान
7. ये रिश्ता क्या कहलाता है
8. शक्ति: अस्तित्व के एहसास की
9. महक
10. बिग बॉस 11

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed