फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दस का दम' नहीं दिखा पा रहे सलमान खान, 'नागिन' ने कर दिया TRP की टॉप 10 लिस्ट से बाहर

Fri, 22 Jun 2018 01:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 22 Jun 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
barc report naagin 3 continues to rule the trp charts
naagin 3

इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट उम्मीद के मुताबिक ही रही। टीवी की दुनिया में धमाकेदार एंट्री करने वाला सीरियल 'नागिन 3' भारी आलोचना के बावजूद नंबर एक की पोजीशन पर बना हुआ है। आश्चर्यजनक रूप से 'बिग बॉस' की तरह सलमान का जादू 'दस का दम' में चलता हुआ नहीं दिख रहा है और ये शो इस हफ्ते टॉप 10 में भी जगह नहीं बना पाया।  

barc report naagin 3 continues to rule the trp charts
naagin 3

एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 3' की ओपनिंग शानदार रही थी और इसे कुल 1 करोड़ 60 लाख दर्शकों ने देखा। बता दें कि इस बार 'नागिन 3' की पूरी स्टारकास्ट नई है। ऐसे में प्रोड्यूसर्स की निगाहें टीआपी रेटिंग पर थीं कि दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। जाहिर है टीआरपी रेटिंग में टॉप पर शो की पोजिशन देखकर मेकर्स भी खुश होंगे। 

barc report naagin 3 continues to rule the trp charts
Dus Ka Dum

वहीं दूसरी ओर 'बिग बॉस' के बाद टीवी की दुनिया में लौटे सलमान खान को निराशा हाथ लगी। सलमान खान के शो 'दस का दम' में दर्शकों की बिल्कुल रुचि नहीं दिखी। 9 साल बाद लौटे इस शो में 'रेस 3' की स्टारकास्ट भी पहुंची थी इसके बावजूद शो को दर्शक नहीं मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
barc report naagin 3 continues to rule the trp charts
Kundali Bhagya

'नागिन 3' के लौटने के बाद से 'कुंडली भाग्य' को दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ रहा है। जबकि यह शो पिछले कई महीनों से पहले नंबर पर काबिज रहा है। वहीं 'कुमकुम भाग्य' को इस हफ्ते तीसरा स्थान मिला। आगे की स्लाइड में देखिए टॉप 10 शोज की पूरी लिस्ट...

विज्ञापन
barc report naagin 3 continues to rule the trp charts
कुमकुम भाग्य

इस हफ्ते के टॉप 10 शोज
1.नागिन 3
2.कुंडली भाग्य
3.कुमकुम भाग्य
4.डांस दीवाने
5.ये रिश्ता क्या कहलाता है
6.कुल्फी कुमार बाजेवाला
7.शक्ति: अस्तित्व के एहसास की
8.इश्क सुभानल्लाह, आपके आ जाने से 
9.तारक मेहता का उल्टा चश्मा
10.इश्क में मरजावां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed