लॉकडाउन के वक्त पुराने सीरियल्स का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है। जिस वजह से एक बार फिर से टीआरपी की रेस में पुराने शोज का जलवा है। हर बार की तरह टीवी की दुनिया का लेखा-जोखा रखने वाली 14वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। जानिए इस हफ्ते टॉप पांच सीरियल्स कौन कौन से हैं।
'रामायण' का TRP में दबदबा, नंबर एक पर आते ही 'महाभारत' को पछाड़ा, देखें टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस हफ्ते रामानंद सागर की 'रामायण' पहले नंबर पर है। इस पौराणिक शो के दोबारा प्रसारण के बावजूद दर्शकों का उत्साह बरकरार है। इस शो को लेकर लोगों का क्रेज इतना है कि दूरदर्शन पर इसका टेलीकास्ट शाम को दोबारा होता है। इसमें रावण का वध दिखा दिया गया है जिसके बाद से लगातार लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दूसरे नंबर पर बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' है। 'रामायण' के बाद 'महाभारत' का भी प्रसारण दोबारा शुरू कर दिया गया है। ये सीरियल डीडी भारती पर आता है। इस शो के दोबारा प्रसारण के बाद एक बार फिर से इस सीरियल के किरदार लाइमलाइट में आ गए हैं।
तीसरे नंबर पर 'प्यार की लुका छुपी' सीरियल है। ये शो दंगल चैनल पर आता है। इसमें लव स्टोरी दिखाई गई है जो कि दर्शकों को रास आ रही हैं। चौथे नंबर पर दोबारा प्रसारित किया जाने वाला शो 'महिमा शनिदेव'की' है। ये शो भी दंगल पर आता है। पांचवें नंबर पर 'बाबा ऐसो वर ढूंढो' सीरियल है। इस शो का प्रसारण भी दोबारा किया जा रहा है। इसका पहली बार प्रसारण साल 2010 में हुआ था।
ये टॉप पांच सीरियल्स हिंदी जीईसी कैटेगरी के तहत हैं। रूरल और अर्बन को देखा जाए तो 'रामायण' दोनों कैटेगरी में नंबर एक पर है। जबकि हिंदी जीईसी अर्बन में 'शक्तिमान' चौथे नंबर पर है।
टॉप पांच सीरियल्स की टीआरपी लिस्ट
1. रामायण
2. महाभारत
3. प्यार की लुका छुपी
4. महिमा शनि देव की (जीईसी अर्बन- शक्तिमान)
5. बाबा ऐसो वर ढूंढो
'रामायण' में 'रावण वध' के दौरान नहीं दिखे कई सीन तो भड़के यूजर्स, कहा- 'एडिट क्यों किया गया?'