फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेहा-आदित्य की शादी से 'इंडियन आइडल' की TRP में उछाल, टॉप 10 में 'बिग बॉस' को मिला ये पायदान

Fri, 07 Feb 2020 03:58 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 07 Feb 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
barc report trp rating bigg boss 13 and indian idol 11 rating up
बिग बॉस 13, इंडियन आइडल 11 - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने चौथे हफ्ते की रेटिंग्स जारी कर दी है। इस हफ्ते टीवी शोज की टीआरपी में कई बदलाव देखने को मिले। पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' दर्शकों की पसंद बना हुआ है। वहीं कपिल शर्मा का शो टॉप 10 लिस्ट में बढ़त बनाने में कामयाब रहा है। आपको बताते हैं इस हफ्ते कौन सा सीरियल किस पोजिशन पर रहा।

barc report trp rating bigg boss 13 and indian idol 11 rating up
Naagin 3 - फोटो : twitter

पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी सास बहू सीरियल पहले नंबर पर कब्जा जमाने में कामयाब रहा। सीरियल 'कुंडली भाग्य' नंबर एक की पोजिशन पर रहा। दूसरे नंबर के लिए 'नागिन 4' ने छलांग लगाई। बीते हफ्ते ये शो तीसरे नंबर पर था। सीरियल 'छोटी सरदारनी' को एक पायदान का नुकसान उठाना पड़ा और दूसरे नंबर से खिसकर ये सीरियल तीसरे नंबर पर आ गया। 

barc report trp rating bigg boss 13 and indian idol 11 rating up
tarak mehta ka oolta chasma - फोटो : social media

कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीआरपी में इस हफ्ते भारी उछाल आया। सातवें नंबर से ये सीधे चौथे नंबर पर आ गया। सलमान खान का शो 'बिग बॉस 13' पिछले हफ्ते ही तरह इस हफ्ते भी पांचवें नंबर पर रहा। सीरियल 'कुमकुम भाग्य' को छठा नंबर मिला। ये सीरियल पिछले हफ्ते भी छठे नंबर पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
barc report trp rating bigg boss 13 and indian idol 11 rating up
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media

कपिल शर्मा के शो को तीन पायदान का फायदा मिला और सातवां स्थान मिला। पिछले हफ्ते ये शो 10वें नंबर पर था। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' आठवें नंबर पर रहा। बीते हफ्ते ये चौथे नंबर पर था। सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' की टॉप 10 में नई एंट्री हुई है। शो नौवें नंबर पर रहा। 'इंडियन आइडल' में इन दिनों नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी चर्चा चल रही है। इस वजह से भी शो को इसका फायदा मिला। आखिर में 10वें पायदान पर सीरियल 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास' की है। पिछले हफ्ते सीरियल आठवें नंबर पर था।

विज्ञापन
barc report trp rating bigg boss 13 and indian idol 11 rating up
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

टॉप 10 शो की ये रही लिस्ट-
1. कुंडली भाग्य
2. नागिन 4
3. छोटी सरदारनी
4. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
5. बिग बॉस 13
6. कुमकुम भाग्य
7. द कपिल शर्मा शो
8. ये रिश्ता क्या कहलाता है
9. इंडियन ऑइडल
10. शक्ति: अस्तित्व के अहसास की

करण जौहर ने सेलिब्रेट किया जुड़वा बच्चों का जन्मदिन, करीना-एकता समेत पहुंचे ये सितारे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed