फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 18: पानी की तरह पैसा बहाकर भी 'अक्षरा' नहीं छीन पाई 'अनुपमा' का ताज, ये हैं इस हफ्ते के टॉप 5 सीरियल्स

Fri, 13 May 2022 02:58 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 13 May 2022 02:58 PM IST
विज्ञापन
Barc trp week 18 chart anupamaa holds number one rank in the list top five shows ghum hai kisike pyaar mein imlie yeh hain chahatein
टीआरपी चार्ट - फोटो : सोशल मीडिया

टीआरपी लिस्ट में कौन-सा सीरियल इस वक्त टॉप पर है और किसे लिस्ट में टॉप पांच से बाहर कर दिया गया है, इस बात का खुलासा 18वें हफ्ते की बार्क द्वारा जारी की गई टीआरपी लिस्ट से हो गया है। आइए जानते हैं इस हफ्ते किस-किस शो का जादू चला है। टीआरपी लिस्ट में इस बार जहां अनुपमा ने पहले स्थान पर जगह बनाई है, वहीं एकता कपूर की मशहूर फ्रेंचाइजी 'नागिन' के छठे सीजन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। 

Barc trp week 18 chart anupamaa holds number one rank in the list top five shows ghum hai kisike pyaar mein imlie yeh hain chahatein
अनुपमा को देख भड़क रहे हैं दर्शक - फोटो : social media

अनुपमा
सीरियल 'अनुपमा' में इस वक्त काफी ट्विस्ट दिखाया जा रहा है। एक तरफ जहां पूरा परिवार अनुज और अनुपमा की शादी के फंक्शन्स का जश्न मना रहा है। वहीं दूसरी तरफ बापूजी की तबीयत बिगड़ने से रंग में भंग पड़ गया है। लेकिन बापूजी की जिद है कि वह अनुपमा को डोली में बिठाकर विदा करेंगे। ऐसे में सीरियल में दिखाए जा रहे इस नए मोड़ को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि इसका असर इसकी व्यूअरशिप पर नहीं पड़ा है और पिछले हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते भी यह 3.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ टॉप पर काबिज है।

Barc trp week 18 chart anupamaa holds number one rank in the list top five shows ghum hai kisike pyaar mein imlie yeh hain chahatein
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : गुम है किसी के प्यार में

गुम है किसी के प्यार में
अनुपमा की तरह 'गुम है किसी के प्यार में' शो ने भी दूसरे स्थान पर अपना कब्जा जमाया हुआ है। नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह स्टारर इस सीरियल की व्यूअरशिप में भी कुछ ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। शो में इस समय सई की प्रेग्नेंसी ट्रैक दिखाया जा रहा है। इस हफ्ते भी इसे 2.4 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Barc trp week 18 chart anupamaa holds number one rank in the list top five shows ghum hai kisike pyaar mein imlie yeh hain chahatein
अभिरा की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है
मेकर्स के अभिमन्यु और अक्षरा की शादी में पानी की तरह पैसे बहाए जाने के बावजूद इसकी टीआरपी पर खास असर नहीं पड़ा है। शादी के ट्रैक को दर्शकों के पसंद करने के बावजूद प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर यह शो इस लिस्ट में तीसरा स्थान ही हासिल कर पाया है। शो को इस हफ्ते 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।

विज्ञापन
Barc trp week 18 chart anupamaa holds number one rank in the list top five shows ghum hai kisike pyaar mein imlie yeh hain chahatein
इमली - फोटो : Instagram

इमली
स्टार प्लस के शो इमली की कहानी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है, इसलिए इस बार फिर इमली टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इस समय 'इमली' में भी प्रेग्नेंसी का ट्रैक चल रहा है। शो को इस हफ्ते 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed