फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP WEEK 42: ‘उड़ारियां’ ने दी ‘इमली’ को मात, पांचवें नंबर के लिए इन दो शोज में हुई टक्कर

Thu, 28 Oct 2021 06:18 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 28 Oct 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
BARC TRP WEEK 42: 'Udaariyan' beats 'Imlie', these two shows compete for number five
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

किसी सीरियल की टीआरपी ये बताने के लिए काफी है कि दर्शक किस सीरियल को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। शो में चल रहा मौजूदा ट्रैक लोगों को कितना पसंद आ रहा है, यह उस शो की टीआरपी पर निर्भर करता है। इस वक्त टीआरपी में कौन सा सीरियल टॉप पर है और कौन सा टॉप- 5 में अपनी जगह नहीं बचा पाया, ये पता करने के लिए टीवी सीरियल के 42वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने टीआरपी की यह लिस्ट जारी की है। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते टॉप 5 में कौन से शोज शामिल हैं। 

 

अनुपमा

रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर शो अनुपमा बीते कई हफ्तों से लगातार इस लिस्ट में टॉप कर रहा है। अनुपमा के जीवन में गौरव खन्ना उर्फ अनुज कपाड़िया की एंट्री लोगों को बेहद पसंद आ रही है। शो के बीते एपिसोड में अनुपमा का पहली बार अनुज के लिए खड़ा होना भी दर्शकों को काफी पसंद आया। यही वजह रही कि पिछले सप्ताह के 35 लाख इंप्रेशन की तुलना में, इस हफ्ते अनुपमा ने 3.8 मिलियन इंप्रेशन हासिल किए हैं।

 

BARC TRP WEEK 42: 'Udaariyan' beats 'Imlie', these two shows compete for number five
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में 

इस शो ने शुरू होते से ही इस लिस्ट में अपनी पोजिशन पक्की कर रखी है। पिछले हफ्ते के 33 लाख इम्प्रेशंस की तुलना में इस हफ्ते इस टीवी शो ने 34 लाख इम्प्रेशंस के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। नील भट्ट और आएशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' में इन दिनों चव्हाण परिवार में सई के प्रति परिवर्तन ने जनता को प्रभावित किया है।

BARC TRP WEEK 42: 'Udaariyan' beats 'Imlie', these two shows compete for number five
उड़ारियां - फोटो : सोशल मीडिया

उड़ारियां 

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो उड़ारियां को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से यह शो टॉप 5 में अपनी जगह बना रहा है, जिससे पता चलता है कि इसकी टीआरपी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। टीआरपी में बढ़ोतरी के साथ ही अब इस शो ने टॉप 3 में जगह बना ली है। इस हफ्ते 2.7 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ यह शो नंबर 3 पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
BARC TRP WEEK 42: 'Udaariyan' beats 'Imlie', these two shows compete for number five
इमली - फोटो : सोशल मीडिया

इमली

बीते कुछ हफ्ते से इस की रेटिंग में उतार-चढ़ाव जारी है। इसी के चलते इस हफ्ते शो की टीआरपी में गिरावट देखे को मिली है। यह शो इस लिस्ट एक पायदान नीचे आ रहे हैं। 2.6 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ सुंबुल तौकीर खान और गशमीर महाजनी के शो इमली ने इस हफ्ते टीआरपी चार्ट पर चौथा स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
BARC TRP WEEK 42: 'Udaariyan' beats 'Imlie', these two shows compete for number five
ये है चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है/ये है चाहतें

इस हफ्ते पांचवे नंबर के लिए बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। इस लिस्ट में इस बार दो शो ने पांचवे पायदान के लिए अपनी जगह बना ली है। मशहूर धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद अक्षरा, कैरव और आरोही की एंट्री ने इस दिलचस्प बना दिया है। वहीं, ये है चाहतें में रुद्राक्ष और प्रीशा उर्फ अबरार काजी और सरगुन कौ लूथरा के साथ फिर से हुई त्रासदी में दर्शकों का ध्यान खींचा है। दोनों शो 2.2 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ 5वें स्थान पर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed