बार्क ने इस साल के 44वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें टॉप 5 सीरियल्स का खुलासा हो गया है। इस हफ्ते इसमें बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। जहां एक तरफ नए शो ने धमाकेदार एंट्री मारी है, वहीं दूसरी तरफ जो सीरियल कई हफ्तों से लिस्ट में अपनी धाक जमाए हुए थे उन्हें बड़ा झटका लगा है। स्टार प्लस के नए शो 'फाल्तू' को पहले ही हफ्ते में जबरदस्त व्यूज मिले हैं, जिसे देखकर लग रहा है लोगों को शो का कॉन्सेप्ट काफी पसंद आ रहा है। इसे देखते हुए कहीं न कहीं शुरुआत से ही इस लिस्ट के टॉप पर काबिज 'अनुपमा' के मेकर्स को टक्कर महसूस हुई होगी। ऐसे में चलिए बिना समय गवांते हुए आपको बताते हैं इस हफ्ते के टॉप 5 सीरियल्स के बारे में....
TRP Week 44: 'फाल्तू' की एंट्री ने टीवी की दुनिया में मचाई खलबली, क्या अनुपमा बचा पाएगी अपनी साख?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा
नवंबर के दूसरे हफ्ते में भी नंबर वन पर राजन शाही का पॉपुलर शो 'अनुपमा' है। इस हफ्ते भी सबसे ज्यादा व्यूअरशिप लेकर रूपाली गांगुली स्टरर यह शो सबसे आगे रहा है। पिछले हफ्ते पाखी और अधिक की शादी से कहानी आए धमाकेदार ट्वीस्ट के बाद से इस मशहूर सीरियल की व्यूअरशिप में बढ़ोतरी देखी गई है। इस हफ्ते 'अनुपमा' को 2.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं, जिससे पता चलता है कि शो की कहानी में लोगों को काफी इंट्रस्ट आ रहा है।
गुम है किसी के प्यार में
इस हफ्ते दूसरे पायदान पर स्टार प्लस का शो 'गुम है किसी के प्यार में' है, जिसने 2.7 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन हासिल किए हैं। इस शो की रेटिंग में काफी उछाल देखने को मिला है। जब से सवी की सच विराट के सामने आया है, तभी से शो की कहानी में इंटरेस्टिंग ट्विस्ट एंड टर्न्स आए हैं। नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह स्टारर इस सीरियल में इन दिनों विराट और सई के बीच जमकर टकराव देखने को मिल रहा है।
Avatar-The Way Of Water: 'अवतार 2' की रिलीज से पहले जॉन लैंडो ने दिखाया भारत के लिए प्यार, बोले- नमस्ते इंडिया
फाल्तू
हाल ही में स्टार प्लस पर शुरू हुआ नया शो 'फाल्तू' इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है। जी हां, आते ही इस शो ने हफ्तों से इस लिस्ट में जगह बनाए हुए तमाम टीवी सीरियल्स को पीछे छोड़ दिया है और 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन हासिल किए हैं। गांव की एक लड़की की कहानी दिखाते इस शो ने सभी सीरियल्स के बिछाए जाल को भेदते हुए यह मकाम हासिल किया है।
Kangana Ranaut: ऊंचाई की स्क्रीनिंग के दौरान जया बच्चन ने कंगना रणौत को किया इग्नोर, अभिषेक ने यूं संभाली बात
ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता' है की टीआरपी में इस बार भारी उछाल देखने को मिली है। शो ने लिस्ट में इस बार चौथे पायदान पर अपनी जगह बनाई है, जिससे पता लगा रहा है कि शो में चल रहा ट्रैक लोगों को भा रहा है। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर शो को इस बार 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
Rajeev Sen: राजीव ने किया चारू के दिल में अपने लिए प्यार होने का दावा, कहा- आपके लिए दरवाजे अभी भी खुले हैं