बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) इंडिया की 45वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है, जिसमें स्टार प्लस के एक टीवी सीरियल ने चौंकाने वाली वापसी की है। इस लिस्ट के जरिए पता चलता है कि कौन सा शो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा। बार्क इंडिया द्वारा हाल ही में जारी की गई नई टीआरपी लिस्ट में कोई बहुत बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस बार पिछले कई हफ्तों से टॉप पर बने हुए शो 'अनुपमा' को करारा झटका लगा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते किस सीरियल की कहानी दर्शकों को रास आई और उसे टीआरपी लिस्ट में कौन सी जगह मिली।
TRP WEEK 45: लगातार नंबर वन रहे 'अनुपमा' को करारा झटका, तीसरे स्थान पर 'इमली' की हुई शानदार वापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुम है किसी के प्यार में
इस हफ्ते स्टार प्लस के शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने शानदार रेटिंग के साथ टीआरपी चार्ट पर सीधे पहले नंबर पर छलांग लगाई है। धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' पिछले काफी समय से इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर बना हुआ था, लेकिन इस बार इसने 'अनुपमा' को धूल चटाटे हुए पहले स्थान पर कबजा कर लिया है। नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर इस सीरियल में लगातार ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। कहानी में सवी का खुलासा होने के बाद से ही ड्रामा काफी बढ़ गया है। इस हफ्ते 'गुम है किसी के प्यार में' को 2.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं, जिससे पता चलता है कि शो की कहानी में लोगों को काफी इंट्रस्ट आ रहा है।
Old Age Romance: इन फिल्मों में दिखा ओल्ड एज रोमांस, एक में तो अभिनेता ने 18 साल की अभिनेत्री को किया था किस
अनुपमा
रूपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रहा है। लेकिन इस बार इसे करारा झटका लगा है। नतीजन, बार्क की रिपोर्ट के अनुसार सीरियल 'अनुपमा' इस बार दूसरे नंबर पर आ गया है। इसे टीआरपी रेटिंग में पिछली बार से काफी कम इंप्रेशन मिले हैं। साथ 'अनुपमा' लगातार टॉप पर बने रहने का रिकॉर्ड टूट गया है। जल्द ही शो में पाखी और अधिक को घर से बाहर किया जाने वाला है, जिसके चलते दोनों को जश्न के बीच कई बार झटके लगने वाले हैं। 'अनुपमा' को 2.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
Janhvi Kapoor: जान्हवी ने बताई मां की बायोपिक न करने की वजह, श्रीदेवी के साथ हुए दुर्व्यवहार का किस्सा सुनाया
इमली
स्टार प्लस के इस शो को टीआरपी लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। इसकी कहानी भी दर्शकों को दिलों में घर कर गई है, जिसकी बदौलत इसे लिस्ट में दोबारा जगह बनाने में कामयाब रहा है। बीते कई हफ्तों से यह सीरियल इस लिस्ट से गायब था। फिलहाल सीरियल में इमली और उसके पति ने मिलकर उसकी बहन को गर से बाहर निकाल दिया है। इस हफ्ते 'इमली' को 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
An Action Hero Song: 'एन एक्शन हीरो' का सॉन्ग रिलीज, नोरा के साथ दिखी आयुष्मान खुराना की जबरदस्त केमिस्ट्री
ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। इन दिनों मेकर्स अक्षरा और अभिमन्यु के बीच दोबारा से प्यार गहराता देख और आरोही-नील की शादी के ट्रैक पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। फैंस को सीरियल में चल रही कहानी काफी पसंद आ रही है। इस सीरियल को इस हफ्ते 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
Ira khan: मंगेतर नूपुर शिखर की गोद में बैठी नजर आईं आमिर खान की बेटी आयरा, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें