{"_id":"5cb920d5bdec2214367b8fa9","slug":"bhabhiji-ghar-par-hain-shubhangi-atre-rejected-political-campaign-offers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंगूरी भाभी के घर के चक्कर काट रहे हैं कई पार्टियों के नेता, बोलीं- बहुत ज्यादा फीस देकर बुलाते हैं","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अंगूरी भाभी के घर के चक्कर काट रहे हैं कई पार्टियों के नेता, बोलीं- बहुत ज्यादा फीस देकर बुलाते हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 19 Apr 2019 07:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shubhangi Atre
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाभी जी घर पर हैं शो की फेम अंगूरी भाभी की यानी अभिनेत्री शुभांगी अत्रे की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके किरदार को दर्शक खूब पसंद करते हैं। शिल्पा शिंदे के को रिप्लेस कर जब उन्हें अंगूरी भाभी की किरदार दिया गया तो उन पर शो हिट कराने के बहुत दवाब था लेकिन उन्होंने इसे बखूबी निभाया और दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। हाल ही में शुभांगी ने खुलासा किया उन्हें बहुत सारे राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव प्रचार करने के ऑफर मिले हैं।
2 of 5
Shubhangi Atre
अभिनेत्री शुभांगी ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में यह कहकर सबको चौंका दिया कि इस वक्त उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए बहुत सारे राजनीतिक दलों की तरफ से ऑफर मिले हैं। और वो अब तक छह ऑफर ठुकरा चुकी हैं। लेकिन लोग अब भी उनके पीछे पड़े हुए हैं। हालांकि शुभांगी ने ऑफर देने वाली पार्टियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।
3 of 5
Shubhangi
शुंभागी ने कहा कि हर चुनावी सीजन में, लोगों को प्रभावित करने वाले टीवी एक्टर को चुनाव प्रचार के लिए बहुत ज्यादा फीस देकर बुलाया जाता है, लेकिन मैं कभी इसका हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं। टीवी कलाकारों का बॉलीवुड के कलाकारों से लोगों को तक अधिक पहुंच और प्रभाव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भाभी जी घर पर हैं
- फोटो : amar ujala
'मैं राजनीति और कुछ नेताओं को फॉलो करती हूं और कई बार उनके बारे में ट्वीट भी करती हूं। लेकिन किसी राजनीतिक पार्टी या प्रत्याशी के लिए औपचारिक प्रचार करना बिल्कुल अलग बात है और जिसे वो बिल्कुल भी नहीं करना चाहती हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
bhabhi ji ghar par hai song raftaar amaal malik
शुभांगी ने बताया कि उन्हें जो भी ऑफर मिले हैं, वो सभी छोटे शहरों में से हैं। उन्हें प्रचार के लिए अच्छी खासी कीमत मिल रही थी लेकिन मैं इन सबका हिस्सा नहीं बनना चाहती इसलिए मैंने सारे ऑफर्स को ठुकरा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।