{"_id":"5c6f9625bdec224b57505bf1","slug":"bhagyavidhaata-actress-richa-soni-got-married-with-mumbai-businessman-jigar-ali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका कक्कड़ के बाद एक और एक्ट्रेस को मिला मुस्लिम दूल्हा, बिजनसमैन संग वायरल हुईं तस्वीरें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
दीपिका कक्कड़ के बाद एक और एक्ट्रेस को मिला मुस्लिम दूल्हा, बिजनसमैन संग वायरल हुईं तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Richa Soni
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'भाग्यविधाता', 'मुस्कान' और 'सिया के राम' जैसे सीरियल में नजर आ चुकीं टीवी अभिनेत्री रिचा सोनी ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। उन्होंने मुंबई में रहने वाले बिजनेसमैन जिगर अली से शादी रचाई है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ने दो रीति-रिवाजों से शादी की। पहली शादी इन्होंने ने मुंबई और दूसरी राजस्थान में की।
2 of 5
Richa Soni
- फोटो : social media
खास बात यह है कि रिचा सोनी और जिगर अली की शादी की खबर टीवी इंडस्ट्री में मौजूद किसी भी सितारे को नहीं थी। उनकी शादी में रिश्तेदार और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। गौरतलब है कि 11 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक चले इनकी शादी का सेलिब्रेशन काफी जोरदार रहा।
3 of 5
Richa Soni
- फोटो : social media
इन दोनों की शादी की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर सामने आई और जमकर वायरल भी हो गईं। रिचा सोनी की इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शादी और अपने पति के बारे में रिचा ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने बताया कि बंगाली दुल्हन से लेकर राजस्थानी मुस्लिम दुल्हन बनने तक का एक सप्ताह का सफर बेहद शानदार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Richa Soni
- फोटो : social media
खबरों की मानें तो रिचा सोनी ने पिछले साल 14 नवंबर को जिगर अली से सगाई की थी। जिगर अली के बारे में आगे बताते हुए 'मुस्कान' एक्ट्रेस ने कहा है कि उनकी जिगर से मुलाकात एक फिटनेस कैंप में हुई थी। उन्होंने कहा-'मुझे फिट रहना पसंद है और मैं कई फिटनेस कैंप्स का हिस्सा भी बनती हूं। एक कैंप में हमारी मुलाकात हुई। हमें पता चला कि हमारा ट्रेनर एक ही है। वहीं से हमारे रिश्ते की शुरुआत हुई।'
विज्ञापन
5 of 5
Richa Soni
- फोटो : social media
बताया जा रहा है कि रिचा और जिगर ने पहले बंगाली इसके बाद मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की। वर्क फ्रेंट की बात करें तो इन दिनों वह सीरियल 'मुस्कान' में नेगेटिव रोल कर रही हैं। दर्शक उनके इस रोल को काफी पसंद कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।