फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे गए भारती और हर्ष, जेल जाने से पहले उठाया ये कदम

Sun, 22 Nov 2020 05:14 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 22 Nov 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Bharti Singh and husband Harsh Limbachiyaa sent to judicial custody till Dec 4
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंडियाज बेस्ट डांसर

घर से गांजा मिलने के बाद गिरफ्तार हुईं मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को एनसीबी ने रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शनिवार को अचानक हुई छापेमारी में भारती के घर से करीब 85.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था।

Bharti Singh and husband Harsh Limbachiyaa sent to judicial custody till Dec 4
हिरासत में भारती सिंह - फोटो : ani

एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया से कड़ी पूछताछ की। जिसके बाद भारती ने गांजा सेवन की बात कबूल कर ली थी। इसके बाद एनसीबी ने उन्हें गिफ्तार कर लिया। हर्ष से 15 घंटे चली पूछताछ के बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। 

Bharti Singh and husband Harsh Limbachiyaa sent to judicial custody till Dec 4
भारती सिंह - फोटो : फाइल

इधर भारती ने जेल जाने से पहले कोर्ट में जमानत की अर्जी दे दी। कोर्ट उनकी याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। फिलहाल रविवार की रात भारती और उनके पति हर्ष को जेल में ही गुजारनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharti Singh and husband Harsh Limbachiyaa sent to judicial custody till Dec 4
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : फाइल

कोर्ट में पेश करने से पहले भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया। जांच एजेंसी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने बताया कि उनके खिलाफ ड्रग्स के उपभोग के आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Bharti Singh and husband Harsh Limbachiyaa sent to judicial custody till Dec 4
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

बता दें कि भारती द कपिल शर्मा शो में बतौर कॉमेडियन काम करती हैं। जब से उनके घर छापेमारी हुई है तब से इस शो के होस्ट कपिल शर्मा को खूब ट्रोल किया जा रहा है। हांलाकि अभी तक इस मामले पर उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed