सब्सक्राइब करें

क्या फिक्स है 'खतरों के खिलाड़ी 9', भारती सिंह ने इस तरह से किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 09 Feb 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
bharti singh revealed that Khatron Ke Khiladi 9 fixed by her comedy style
Khatron Ke Khiladi 9 - फोटो : twitter

टीवी रियल्टी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 9वां सीजन हफ्ते बीतने के साथ ही बेहद रोमांचक होता जा रहा है। सेलिब्रिटी के खतरनाक स्टंट से लेकर ऐलिमिनेशन तक दर्शकों को बहुत आकर्षित करता है। इसी के चलते यह शो टीआरपी चार्ट में नंबर एक पर बना हुआ है।

Trending Videos
bharti singh revealed that Khatron Ke Khiladi 9 fixed by her comedy style
खतरों के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

इन स्टंट्स के बीच इस शो के खिलाड़ी शूटिंग के दौरान कुछ मस्ती करने का समय निकाल लेते हैं। खासकर भारती सिंह सेट पर लोगों को हंसाने का कोई का मौका नहीं छोड़ती हैं। जब भी मौका मिलता वह अपने जोक्स और कॉमेडी पंच से सेट पर मौजूद लोगों का मनोरंजन करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bharti singh revealed that Khatron Ke Khiladi 9 fixed by her comedy style
khatron ke khiladi

कलर्स चैनल ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में रोहित शेट्टी की जगह भारती सिंह शो होस्ट करती हुए नजर आ रही हैं। वह रोहित शेट्टी के नकल करती हैं और उसमें उनके पति हर्ष भी उनका साथ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हर्षि इसमें एक दुकानदार बने हैं।

bharti singh revealed that Khatron Ke Khiladi 9 fixed by her comedy style
bharti singh

इस वीडियो में भारती रोहित शेट्टी की मिमिक्री करते हुए अपने पति हर्ष से कहती हैं, 'यार मैं पर्सनली ऐली गोनी को जिताने की कोशिश कर रहा हूं।' इस पर हर्ष हैरान जताते हुए कहते हैं, 'क्या'। इस पर भारती, रोहित शेट्टी के अंदाज में कहती हैं, 'यार मैं अपने ड्राइवर के लिए इतना भी नहीं कर सकता।' इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।

View this post on Instagram

@bharti.laughterqueen imitated @itsrohitshetty and it was the most hilarious thing ever! Did you enjoy watching her mimicry? #KKK9 #jigarpetrigger

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
bharti singh revealed that Khatron Ke Khiladi 9 fixed by her comedy style
Khatron Ke Khiladi

बीते दिनों एक रिपोर्ट के जरिए इस शो कंटेस्टेंट और होस्ट की फीस को लेकर खुलासा किया गया था। जिसमें बताया गया कि भारती सिंह एक ऐपिसोड में के लिए एक लाख रुपए लेती हैं वहीं विकास गुप्ता तीन लाख रुपए लेते हैं। शो के होस्ट रोहित शेट्टी एक शो के लिए तीस लाख रुपए चार्ज करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed