{"_id":"5c696de2bdec22738442b653","slug":"bharti-singh-suffers-asthma-attack-in-khatron-ke-khiladi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खतरों के खिलाड़ी: भारती सिंह को आया अस्थमा अटैक, टास्क छोड़कर भागी ये कंटेस्टेंट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
खतरों के खिलाड़ी: भारती सिंह को आया अस्थमा अटैक, टास्क छोड़कर भागी ये कंटेस्टेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sun, 17 Feb 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
khatron ke khiladi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 का रोमांच दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। ताजा एपिसोड के मुताबिक शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स को ऐसा टास्क दिया है कि सबके रोंगटे खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि इस खतरनाक टास्क के चलते दो महिला कंटेस्टेंट की जान पर बन आई है। वहीं, रोहित का कहना है कि शो में अब कुछ भी बताकार नहीं होगा और ज्यादा से ज्यादा खतरनाक टास्क सभी को दिए जाएंगे। बता दें कि भारती सिंह पर इस टास्क का सबसे प्रभावी असर पड़ा है...
2 of 5
खतरों के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अब दो वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए आदित्य नारायण और ऐली गोनी एक बार फिर शो का हिस्सा बने हैं। वहीं, रोहित शेट्टी ने सभी कंटेस्टेंट को टास्क से रूबरू करवाते हैं और इसे करने को कहते हैं। इस टास्क का कैप्टन भारती सिंह और शमिता शेट्टी को चुना जाता है। ऐसे में भारती कैप्टेंसी के तहत पुनीत, रिद्धिमा और एली को इस टास्क के लिए आगे करती हैं, वहीं, शमिता ने विकास, आदित्य और जैस्मिन पर दांव खेला।
3 of 5
भारती सिंह
- फोटो : SELF
लेकिन रोहित ने यह कहकर सबकी सांसे अटका दी जो टीम इस टास्क में हारेगी सीधेतौर पर शो से बाहर हो जाएगी। ऐसे में टास्क पर बाजी मारने के लिए पुनीत और एली तो आदित्य और जैस्मिन मैदान में उतरते हैं। वहीं, आदित्य और पुनीत ने टास्क में मेहनत की तो जैस्मिन को टास्क में गर्दन पर चोट लगती है, ऐसे में भारती की टीम 20 प्वाइंट से आगे चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bharti singh
अब बारी आती है दोनों टीमों के लिए दूसरे टास्क की। इस टास्क में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को हथकड़ी से बंधे हाथों में एक एयरबैग में जाना होता है। इस टास्क में विकास और रिद्धिमा आमने सामने होते हैं। इस टास्क में विकास बाजी मार लेते हैं। आखिर में टास्क में दोनों टीमों की कैप्टन की बारी आती है। अब भारती और शमिता टास्क में आमने-सामने होते हैं। टास्क के दौरान भारती को दर्द उठता है और उन्हें अस्थमा का अटैक आ जाता है। जिसके बाद शमिता को टीम को 10 प्वाइंट जीतने का मौका मिल जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
Jasmine Bhasin
वहीं, फाइनल टास्क के लिए दोनों टीमों मे ंसे एक-एक खिलाड़ी फिर मैदान में आते हैं। शमिता घायल होने के चलते मना कर देती हैं। मजबूरन पहले से ही घायल जैस्मिन को इस खिताबी मुकाबले में उतरना पड़ता है। ऐसे में यह मुकाबला जैस्मिन और भारती के बीच होता है। टास्क में जैस्मिन दर्द से करहाती हुई पीछे हट जाती हैं और टास्क छोड़कर रोने लग जाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।