फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस ओटीटी: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह बनेगी शो का हिस्सा, घरवालों को दी ये बड़ी चुनौती

Fri, 06 Aug 2021 05:39 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 06 Aug 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Akshara Singh will be the part of Bigg boss ott, promo out
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

बिग बॉस टेलीविजन पर आने से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आने वाला है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिग बॉस को करण जौहर होस्ट करते हुए नजर आएंगे। इस शो में कौन-कौन से प्रतियोगी होंगे इस लिस्ट के बारे में जानने के लिए हर किसी के मन में उत्सुकता बनी हुई है। अब तक इस शो से दो कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं और उनकी पहली झलक भी दर्शकों के सामने आ चुकी है। इस लिस्ट में जीशान खान और नेहा भसीन के नाम का खुलासा हो चुका है। इन दोनों के बाद अब इस शो में एक और कंटेस्टेंट के नाम का ऐलान हो चुका है।



बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा होंगी अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होने वाले बिग बॉस में नजर आने वाली हैं। अक्षरा सिंह का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये प्रोमो उनके फैनक्लब ने डाला है। इस प्रोमो में अक्षरा का चेहरा तो नहीं दिख रहा है लेकिन आवाज आंखो और अंदाज से ये अंदाजा लगाना आसान है कि अक्षरा इस सीजन की तीसरी प्रतियोगी हैं।

Bhojpuri Actress Akshara Singh will be the part of Bigg boss ott, promo out
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

प्रोमो में दिखा अक्षरा का स्वैग

इस प्रोमो में अक्षरा का स्वैग देखते ही बनता हैं। इस वीडियो में वो ये कहती हुईं नजर आ रही हैं कि, ‘जो भी लोग भोजपुरी फिल्म जगत का नाम खराब कर रहे हैं उनकी लबर लबर बंद कर देंगे’। इस प्रोमो में उन्होने आगे कहा कि वैसे तो लोग हमें जबरदस्ती के रोमांस के लिए जानते हैं, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो हम एक्शन करना भी जानते हैं।


View this post on Instagram

A post shared by BIGGBOSS👁 (@biggboss_media)

Bhojpuri Actress Akshara Singh will be the part of Bigg boss ott, promo out
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

भोजपुरी फिल्म जगत का बड़ा नाम हैं अक्षरा

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म जगत का बड़ा नाम है। उनका नाम सामने आने के बाद प्रशंसकों की खुशी दुगुनी हो गई है। उन्होने भोजपुरी सिनेमा के बड़े-बड़े सितारों के साथ काम किया है। जिसमें निरहुआ, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव जैसे कई सितारों का नाम शामिल हैं। उनके गाने भी काफी मशहूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Akshara Singh will be the part of Bigg boss ott, promo out
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

अक्षरा से पहले ये सितारे भी बने हिस्सा

वैसे अक्षरा सिंह से पहले भोजपुरी सिनेमा के कई सितारे बिग बॉस के कई सीजन का हिस्सा रहे हैं। निरहुआ से लेकर मोनालिसा तक कई भोजपुरी सितारों ने अपनी मौजूदगी और अंदाज से इस शो में चार चांद लगाए। लेकिन अब तक भोजपुरी फिल्म का कोई सितारा शो में जीत नहीं पाया है। अक्षरा से उनके प्रशंसकों को काफी उम्मीदें हैं। अक्षरा शो में कितना लंबा जाएंगी ये तो ऑन एयर के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन
Bhojpuri Actress Akshara Singh will be the part of Bigg boss ott, promo out
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

2 दिन में होगा ऑन एयर

यह शो दो दिन में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑन एयर होने वाला है। ऐसे में देखना ये है कि इस शो में और कौन-कौन से प्रतियोगी नजर आएंगे। अक्षरा सिंह के प्रोमो में अंदाज को देखकर तो यही लग रहा है कि वो अपने दर्शकों का पूरा मनोरंजन करने वाली हैं और सभी कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देने के लिए बिलकुल तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed