फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब टेबल पर खड़े होकर प्रियांक और विकास ने किया ये काम, वायरल हो गया वीडियो

Sat, 17 Mar 2018 01:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 contestant priyank sharma and vikas gupta dancing on party table

बिग बॉस सीजन 11 के एक्स कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा और विकास गुप्ता घर के अंदर भले ही आपस में लड़ते-भिड़ते नजर आए हैं लेकिन बाहर दोनों की बॉन्डिंग जबरदस्त नजर आ रही है। बिग बॉस के घर में दोनों दो गुट में बंट गए थे और किसी न किसी वजह से दोनों के बीच आमना-सामना देखने को मिलता रहता था। हालांकि शो के आखिरी दिनों में विकास और प्रियांक सब कुछ भुलाकर एक साथ दिखाई दिए थे। हालांकि अब यह जोड़ी बिग बॉस के घर के बाहर काफी धमाल मचाते हुए नजर आ रही है। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के चलते दोनों सुर्खियों में छा गए हैं। 

bigg boss 11 contestant priyank sharma and vikas gupta dancing on party table

दरअसल प्रियांक शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह किसी पब में आयोजित पार्टी में नाचते हुए नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उनके साथ इस वीडियो में उनके जिगरी दोस्त विकास गुप्ता भी दिखाई दे रहे हैं। प्रियांक ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह विकास के साथ मशहूर मराठी सॉन्ग 'झिंगाट' पर टेबल पर चढ़कर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
 

 

Fab @priyanksharmaaa 😍😍😘

A post shared by ❤🇵 🇷 🇮 🇾 🇦 🇳 🇰 🇸 🇭 🇦 🇷 🇲 🇦❤ (@priyank.sharmaa) on

bigg boss 11 contestant priyank sharma and vikas gupta dancing on party table

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कलरफुल लाइटों के बीच ठुमके लगा रहे प्रियांक ने ब्लू कलर की शर्ट पहनी हुई है जबकि विकास ब्लैक कलर के हुड जैकेट में नजर आ रहे हैं। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं कई लोग इस वीडियो को लेकर तरह तरह की बातें भी बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 contestant priyank sharma and vikas gupta dancing on party table

आपको बता दें कि प्रियांक शर्मा बिग बॉस के घर से आखिरी कुछ हफ्ते पहले बाहर हो गए थे जबकि विकास गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे थे। प्रियांक को अक्सर हिना खान के गुट में ही देखा गया थे जो कि उनकी अच्छी दोस्त हैं। वहीं विकास अपने विवादों और मास्टरमाइंड गेम के लिए अकेले रहना ही पसंद करते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed